फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three died in an accident in Nawabganj in Gonda.

Gonda: एसयूवी की टक्कर से दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, इलाज के दौरान दम तोड़ा

Tue, 14 May 2024 04:26 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (गोंडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (गोंडा) Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 May 2024 04:26 PM IST
सार

गोंडा-अयोध्या मार्ग पर शोभापुर गांव के पास अनियंत्रित एसयूवी की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई। एसयूवी को बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
Three died in an accident in Nawabganj in Gonda.
अनियंत्रित एसयूवी ने मारी थी टक्कर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा-अयोध्या मार्ग पर शोभापुर गांव के पास अनियंत्रित एसयूवी ने सड़क किनारे खड़े दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। घायलों को पुलिस ने अयोध्या मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां तीनों की मौत हो गई। तीन युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसयूवी को बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र वजीरगंज के खानपुर गांव निवासी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि उनके भतीजे अभय सिंह (20) व आदर्श सिंह (18) सोमवार की रात में करीब नौ बजे नवाबगंज से मोटरसाइकिल से अपने घर की तरफ जा रहे थे। नवाबगंज -गोंडा राजमार्ग पर शोभापुर गांव के सामने एक दुकान के पास सड़क के किनारे उनके रिश्तेदार सूरज सिंह (19) निवासी तुलसीपुर मिल गए। सूरज से दोनों भाई सड़क के किनारे बातचीत करने लगे। उसी समय नवाबगंज की तरफ से तेज रफ्तार आ रही एसयूवी ने अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीनों लोग सड़क के किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां पर तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसयूवी को बरामद कर लिया गया है जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया है। उधर, युवकों की मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed