{"_id":"67d43287374237a6640aba4b","slug":"three-died-in-an-accident-in-machhrehta-in-sitapur-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: होली के दिन दर्दनाक सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत, एक युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: होली के दिन दर्दनाक सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत, एक युवक गंभीर
Fri, 14 Mar 2025 07:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 14 Mar 2025 07:13 PM IST
सार
सीतापुर जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र में होली के दिन एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे जलालपुर रोड पर पहाड़पुर गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खजूर के पेड़ से टकरा गई, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी कसमंडा (कमलापुर) भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने आदित्य (19) और संदीप (23) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुजीत (16) और शिवम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल, सीतापुर रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक और युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि जलालपुर रोड पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन तेज रफ्तार वाहनों पर कोई रोक नहीं लगाई जा रही है। इस दुर्घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, और होली की खुशियां गम में बदल गई हैं।