{"_id":"657184359d604c6f8d03e50a","slug":"three-died-in-accidents-in-barabanki-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: सड़क हादसों में छात्र, शिक्षक समेत तीन की मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: सड़क हादसों में छात्र, शिक्षक समेत तीन की मौत से मचा कोहराम
Thu, 07 Dec 2023 02:07 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Dec 2023 02:07 PM IST
सार
बाराबंकी में हुए सड़क हादसों में छात्र व शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मौत से घरों में कोहराम मच गया है। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
हादसास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलग-अलग जगह पर हुए सड़क हादसों में एक छात्र, शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। रामनगर कस्बे के रानी मोहल्ला निवासी मंगली प्रसाद शुक्ला (36) रामनगर पीजी कॉलेज में संविदा पर शिक्षक थे। बुधवार की देर रात वह अपने साले ओंकारनाथ त्रिवेदी के साथ बाइक से कहीं निकले थे।
विज्ञापन
बाराबंकी बहराइच हाईवे पर दलसराय गांव के पास देर रात उनकी बाइक क्षतिग्रस्त मिली और वह दोनों सड़क पर पड़े थे। पुलिस ने सीएचसी रामनगर भिजवाया जहां मंगली प्रसाद को मृत घोषित कर दिया गया जबकि ओंकार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, रामसनेहीघाट क्षेत्र में भिटरिया दरियाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 बजे सरस्वती विद्या मंदिर रामसनेहीघाट के कक्षा ग्यारह के छात्र नीरज कुमार (17) को डंपर ने टक्कर मार दी। बेल्हा चौराहे पर हुई सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत हो गई। वह क्षेत्र के ही शोभापुर गांव का निवासी था। नीरज की मौत से स्कूल में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
उधर, कोठी इलाके में जैदपुर भानमऊ मार्ग पर बृहस्पतिवार की भोर मिर्जापुर गढ़ी गांव के पंकज कुमार (25) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर मौत हो गई। पंकज ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।