फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three died in a road accident in bhadokhar in raebareli.

Raebareli News: कार का टायर फटने से चपेट में आए बाइक सवार तीन लोगों की मौत

Sun, 21 Aug 2022 11:43 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी , रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी , रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sun, 21 Aug 2022 11:43 AM IST
सार

रायबरेली में हुए एक हादसे में कार का टायर फट जाने से बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
three died in a road accident in bhadokhar in raebareli.
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में प्रतापगढ-जौनपुर हाईवे पर दूलागंज के निकट कार का टायर फटने से पलटी कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रविवार सुबह भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे भुवनशाह निवासी सुभाष चन्द्र, हरिश्चंद्र पुत्रगण स्व. मेड़ीलाल और राजकुमार पुत्र स्व. विश्राम एक ही बाइक से सलोन की ओर से घर वापस लौट रहे थे। दूलागंज के निकट जैसे ही उनकी बाइक पहुंची, तभी रायबरेली की तरफ से आ रही कार का अगला टायर फट गया और बाइक सवार कार की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


इसमें सुभाष चंद्र (40), हरिश्चंद्र (50) की मौके पर मौत हो गई, जबकि राजकुमार (40) ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक यशकांत ने बताया कि कार का टायर फटने से बाइक सवार सुभाष चंद्र, हरिश्चंद्र और राजकुमार की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में चालक समेत 2 लोग सवार थे। दोनों सुरक्षित हैं। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

सुभाष चंद्र, हरिश्चंद्र दो सगे भाइयों एवं राजकुमार सहित तीन लोगों की एक साथ मौत होने पर गांव में कोहराम मचा है। तीनों लोग राजगीर का काम कर परिवार चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed