फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three boys tried to burnt alive a girl when she stopped them to do rape.

गैंगरेप नहीं करने दिया तो लड़की को जिंदा जलाया

Fri, 19 Dec 2014 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 19 Dec 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
Three boys tried to burnt alive a girl when she stopped them to do rape.

सिगरा क्षेत्र के लल्लापुरा इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर छेड़खानी का विरोध करने पर तीन युवकों ने युवती पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी युवती को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर छेड़खानी और जलाने का केस दर्जकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। चिकित्सकों के मुताबिक युवती 70 फीसदी झुलसी है।

मंडलीय अस्पताल में भर्ती युवती ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में बताया कि बाबू, पप्पू और गब्बू नामक तीन युवकों की हरकतों से परेशान होकर उसने बीते साल से स्कूल जाना बंद कर दिया था। पिछले साल भी उसने इन आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत पुलिस में की थी।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर तीनों उसके घर में घुस गए और उसके साथ जबरन छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। युवती के हल्ला मचाने पर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर जुटे मोहल्ले वालों ने किसी तरह आग बुझाई। उसे बचाने में एक किरायेदार के अलावा युवती की मां भी झुलस गई। सीओ चेतगंज राहुल मिश्र ने कहा कि युवती के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

पांच साल की बच्ची से किया रेप

Three boys tried to burnt alive a girl when she stopped them to do rape.

जौनपुर के  मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आई पांच वर्षीय बालिका के साथ बुधवार की रात एक युवक ने दुष्कर्म किया। गुरुवार को पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बालिका को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया।

सिकरारा थानाक्षेत्र की बालिका अपनी मां के साथ मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल गई थी। बुधवार की रात वह घर के बरामदे में मां के साथ चारपाई पर सोई थी।

आरोप के अनुसार रात करीब साढ़े 11 बजे ओंकार (26) बालिका को उठा ले गया और कुछ दूर खेत में दुराचार किया। फिर बालिका को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। रात में मां की नींद खुली तो वह बालिका की तलाश करने लगी।

खेत में रोने की आवाज सुनकर घर के लोग पहुंचे तो बालिका खून से लथपथ पड़ी थी। बालिका ने बताया कि ओंकार ने उसकी यह दशा की है। सुबह परिवार के लोग उसे लेकर कोतवाली गए।

जानकारी मिलने के बाद सीओ अजेय शर्मा और मछलीशहर कोतवाली प्रभारी क्षितिज त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। मां की तहरीर पर ओंकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो बच्चों का पिता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed