{"_id":"5c8b596abdec2214593a895c","slug":"three-boys-raped-a-girl-in-sitapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरिंदों ने किशोरी से वाहन में किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस कस्टडी में पीड़िता ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदों ने किशोरी से वाहन में किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस कस्टडी में पीड़िता ने खाया जहर
Fri, 15 Mar 2019 01:21 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर के पिसावां इलाके में घरवालों के साथ चौरासी कोसी परिक्रमा मेला देखने गई एक किशोरी को तीन दरिंदों ने दबोच लिया और कुछ दूरी पर खड़ी मैजिक में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना पर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। गुरुवार को मेडिकल के लिए लाई गई पीड़िता ने पुलिस की कस्टडी में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
पिसावां इलाके के एक गांव की रहने वाली 15 साल की किशोरी मंगलवार को अपनी मां और छोटे भाई के साथ देवगवां में ठहरे 84 कोसी परिक्रमा का मेला देखने गई थी। रात गहराने पर परिवार देवगवां में ही एक परिचित के घर ठहर गया। देर रात किशोरी नित्यक्रिया को उठी। वह अपने भाई के साथ दरवाजा खोलकर जा रही थी।
इस बीच आरोप है कि पहले से ही घात लगाए बैठे रोहित सिंह निवासी वृन्दावन कोतवाली मिश्रिख, अपिल सिंह निवासी देवगवां थाना पिसावां, महेंद्र सिंह निवासी कुसहा कोतवाली मिश्रिख ने बालिका को दबोच लिया और कुछ दूर पर सुनसान जगह पर खड़ी मैजिक में ले जाकर तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

तीन लोगों पर केस दर्ज
सूचना पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। घटना से पुलिस को अवगत कराया। गुरुवार को पुलिस ने महिला आरक्षियों के साथ पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां पर उसने पुलिस कस्टडी में जहरीला पदार्थ खा लिया। किशोरी की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।
एएसपी उत्तरी महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिसावां में मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। एक की गिरफ्तारी हुई है। पीड़िता मेडिकल के लिए आई थी। जहां पर उसने जहर खा लिया था। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है।