फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three arrested for putting objectionable post on social media before bhoomipoojan.

श्रीराम जन्मभूमि पूजन के दौरान सौहार्द बिगाड़ने की साजिश, लखनऊ व बहराइच से चार गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2020 04:44 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Fri, 07 Aug 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for putting objectionable post on social media before bhoomipoojan.
लखनऊ से गिरफ्तार किया गया युवक - फोटो : amar ujala

अयोध्या में 5 अगस्त को भूमिपूजन के दिन धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करने पर बहराइच से तीन व लखनऊ के काकोरी से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी फेसबुक व ट्विटर पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर एक विशेष वर्ग के लोगों को शेयर करने के लिए उकसा रहे थे।

विज्ञापन


बहराइच में साइबर सेल व जरवलरोड की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक इनमें से एक पीएफआई का सदस्य व दूसरा एसडीपीआई का मीडिया प्रभारी है। पकड़े गए आरोपियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। वहीं, लखनऊ पुलिस ने काकोरी से शाहदरा दिल्ली के रहने वाले युवक अब्दुल माजिद को काकोरी से गिरफ्तार कर लिया। युवक काकोरी में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस का कहना है कि युवक धार्मिक उन्माद फैलाने व हिंदु मुस्लिम के मध्य दंगा भड़काने का एक अभियान चला रहा था।
विज्ञापन


अयोध्या में पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रामजन्म भूमि का पूजन किया जा रहा था। इस खुशी में जिले में चारों ओर जश्र मनाया जा रहा था। जश्र को फीका करने व सौहार्द को बिगाड़ने के लिए जरवलरोड में साजिश रची जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरवलरोड थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि कुछ लोग रामजन्म भूमि पूजन को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने साइबर सेल प्रभारी निखिल श्रीवास्तव को सूचना दी। थाने से एसआई बृजराज प्रसाद, मोहम्मद अफजल खान व सिपाही शिवमोहन सिंह, आयुष कुमार, धर्मेंद्र कुमार व सर्वेश कुमार को मौके पर भेजा। जरवलरोड पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जरवलरोड कस्बा में डॉ. अलीम के क्लीनिक पर छापेमारी की। इस दौरान आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे

पकड़े गए आरोपियों की पहचान डॉ. अलीम पुत्र मो सलीम निवासी अट्ठैसा, साइबे आलम पुत्र साहिबे आलम निवासी मोहल्ला सराय व कमरूद्दीन पुत्र रसीद अहमद निवासी कटरा दक्षिणी जरवल कस्बा के रूप में हुई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी क्लीनिक में बैठकर भूमिपूजन से जुड़े आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे। साइबर सेल प्रभारी निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में कमरूद्दीन पीएफआई संगठन का सदस्य है। साहिबे आलम एसडीपीआई  मीडिया प्रभारी है। तीनों को न्यायालय में पेश करने के लिए लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed