{"_id":"65b20cd351bca7bf660a3af7","slug":"three-arrested-for-loot-in-gomati-nagar-in-lucknow-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: हसीन जिंदगी बिताने के लिए प्रेमिका व दोस्त के साथ मिलकर कर रहा था लूट, एक महीने में की तीन वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: हसीन जिंदगी बिताने के लिए प्रेमिका व दोस्त के साथ मिलकर कर रहा था लूट, एक महीने में की तीन वारदात
Thu, 25 Jan 2024 12:55 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:55 PM IST
सार
लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में एक युवक अपने दोस्त व प्रेमिका के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने मंगलवार रात तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों एक माह से विनयखंड इलाके में किराये के कमरे में रह रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में एक युवक अपने दोस्त व प्रेमिका के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने मंगलवार रात तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों एक माह से विनयखंड इलाके में किराये के कमरे में रह रहे थे। डीसीपी पूर्वी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि गोमतीनगर इलाके में पिछले दिनों लगातार लूट की घटनाएं हो रही थीं। पुलिस की कई टीमों को लुटेरों की तलाश में लगाया गया था।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों से अपाचे बाइक सवार लुटेरों की फुटेज मिली थी। मंगलवार देर रात गोमतीनगर पुलिस ने दयाल चौराहे के पास उक्त अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों व एक युवती को पकड़ा। तलाशी के दौरान इनके पास से लूटे गए तीन मोबाइल, एक पर्स और 755 रुपये मिले। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गाजीपुर के भावंरकोल सोनाडी शिवम राय, खुशी खातून और बरेसर रेगा निवासी हिमांशु यादव बताया। शिवम व खुशी प्रेमी-प्रेमिका हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने गणतंत्र दिवस को लेकर दिए निर्देश- बोले, विद्वेष फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर के लिए दिल खोलकर दान, पहले दिन आए 3.17 करोड़ रुपये; दूसरे दिन 2.5 लाख ने किए दर्शन
बिना सत्यापन किराये पर दिया कमरा, होगी कार्रवाई
डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी बीते एक माह से गोमतीनगर के विनयखंड निवासी प्रभात तिवारी के मकान में किराये पर रहते थे। जांच में पता चला है कि मकान मालिक ने बिना सत्यापन के ही आरोपियों को अपना घर किराये पर दिया था। मामले में मकान मालिक के खिलाफ 188 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की जाएगी।
प्रेमिका से शादी करने के लिए कर रहा था लूट
शिवम और हिमांशु के खिलाफ पहले से गाजीपुर जनपद में लूट के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि खुशी की शिवम से दोस्ती की जानकारी पर परिजनों ने विरोध किया तो दोनों घर छोड़कर अलग रहने लगे। खुशी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया तो खुशी ने कोर्ट में शिवम के पक्ष में बयान देकर उसके साथ रहने की इच्छा जताई थी। इसके बाद खुशी के परिजनों ने उससे रिश्ता तोड़ लिया। कुछ दिनों दोनों साथ में गाजीपुर में रहे और फिर शादी करने के मकसद से लखनऊ आ गए। इसके बाद शिवम ने अपने दोस्त हिमांशु को बुलाया और यहां लूटपाट करने लगे।