फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three accused arrested for running a fraudulent call center to commit fraud

Lucknow News: फर्जी काॅल सेंटर खोलकर करते थे ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 29 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for running a fraudulent call center to commit fraud
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने फर्जी कॉल सेंटर खोलकर नौकरी का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले गिरोह के तीन लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से ठगी में इस्तेमाल 12 मोबाइल, 213 वर्क फर्जी जाॅब एग्रीमेंट, फर्जी जॉइनिंग लेटर, कंफर्मेशन लेटर, लोगों की डाटा शीट, रजिस्ट्रेशन लेटर, कार, 14 सिमकार्ड, 10 डेबिट कार्ड, दो पासबुक, चेकबुक और दो हस्ताक्षरित चेक बुक बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


एडीसीपी क्राइम किरण यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरदोई के पिहानी निवासी बलराम तिवारी, अमेठी जनपद के गौरीगंज का शैलेश कुमार और देवरिया का तरकुल्वा निवासी नीतेश शर्मा है। बलराम कॉल सेंटर का मैनेजर और दो अन्य आरोपी कॉलर थे। आरोपी विभूतिखंड स्थित साईं टावर के पास कॉल सेंटर चलाते थे। साइबर सेल में तैनात इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि एक पीड़ित ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी। मामले की विवेचना उन्हें मिली थी। विवेचना में फर्जी कॉल सेंटर खुलने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन


1.65 पैसे प्रति व्यक्ति की दर से खरीदा जाता था डेटा

इंस्पेक्टर के अनुसार, बलराम ने बताया कि वह करीब आठ माह से कॉल सेंटर चला रहा था। लोगों को जाल में फंसाने के लिए वे जाबडाॅटकॉम और वर्क इंडिया कंपनी से 1.65 पैसे प्रति व्यक्ति का डाटा खरीदते थे। उसी के जरिये वह और उसके साथी लोगों को बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल सेंटर में लेते थे इंटरव्यू
आरोपियों ने बताया कि पीड़ित जाल में फंस जाते थे तो उन्हें कॉल सेंटर में बुलाकर उनका इंटरव्यू लेते थे। फिर पास होने की बात कहते हुए उन्हें संबंधित बैंक का फर्जी जॉइनिंग लेटर, कंफर्मेशन लेकर देकर उनसे चार हजार रुपये वसूल लेते थे। आरोपी चार हजार रुपये इसलिए लेते थे कि किसी को शक हो जाए तो वे उसकी रकम लौटाकर मामला वहीं, रफदफा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed