{"_id":"640f27c099efa740bd0b9b59","slug":"three-accused-are-arrested-in-case-of-murder-lucknow-news-c-13-lko1018-126719-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश, प्रेमी व उसका साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश, प्रेमी व उसका साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो:
- बीबीडी थानाक्षेत्र निवासी गैस गोदाम के कर्मचारी का अपहरण कर किया गया था कत्ल
- बाराबंकी में बरामद हुआ था शव
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। गैस गोदाम के कर्मचारी ब्रजेश वर्मा की हत्या की साजिश उसकी पत्नी ने रची थी। साजिश के तहत उसके प्रेमी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसको मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने सोमवार को हत्याकांड का खुलासा कर ब्रजेश की पत्नी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मूलरूप से बाराबंकी के रामसनेहीघाट निवासी ब्रजेश अपनी पत्नी सुमन वर्मा व बच्चों के साथ बीबीडी के जफरपुरवा में स्थित एक गैस के गोदाम में रहते थे। ब्रजेश इसी गोदाम में काम भी करते थे। पांच मार्च को सुमन ने ब्रजेश के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि तहकीकात शुरू कर ब्रजेश व सुमन के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकाली गई। इसमें संदिग्ध नंबर मिले। इसके आधार पर बाराबंकी के सतरिख निवासी अनुज यादव को पकड़ा गया। इसके बाद उसके साथी मनोज की गिरफ्तारी की गई। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूली। एडीसीपी के मुताबिक सुमन व अनुज का प्रेम प्रसंग चल रहा है। सुमन ने हत्या की साजिश रची। इसे अनुज ने मनोज के साथ मिलकर अंजाम दिया।
पत्नी ने दिया था बांका, पिटाई से थी त्रस्त
एडीसीपी ने बताया कि तीन मार्च को ब्रजेश ने घर पर शराब पी। सुमन ने अनुज को जानकारी दी। अनुज कुछ ही देर में मनोज के साथ बाइक से वहां पहुंच गया। जब ब्रजेश नशे में हो गया तो उसको बाइक पर बिठाकर वहां से ले गए। सतरिख में श्मशान घाट के पास तीनों ने एक साथ शराब पी। इसी दौरान अनुज व मनोज ने बांके से एक के बाद एक वार उस पर किए और गोमती में फेंक कर फरार हो गए थे। इधर, सुमन ने दो दिन बाद पुलिस से शिकायत की। इसमें कहानी रची कि कुछ अंजान लोग आए थे जो ब्रजेश को लेकर गए थे। एडीसीपी के मुताबिक, जिस बांके से मारा गया वह सुमन ने ही अनुज को दिया था। पूछताछ में सुमन का कहना था कि ब्रजेश शराब पीकर हर दिन मारपीट करता था। इससे वह त्रस्त थी।