{"_id":"5f5c79118ebc3e98597183bc","slug":"three-ac-janrath-buses-will-run-from-lucknow-to-katra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरा के लिए तीन एसी जनरथ बसें जल्द, वेबसाइट से होगी बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटरा के लिए तीन एसी जनरथ बसें जल्द, वेबसाइट से होगी बुकिंग
Sat, 12 Sep 2020 01:00 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ से कटरा के बीच चलने वाली एसी जनरथ बस सेवा सालभर बाद फिर शुरू करने की तैयारी है। बस को आलमबाग से चलाया जाएगा। जम्मू परिवहन से तीन बसों के लिए परमिट मांगे गए हैं। एक-एक बस दोनों ओर से चलेगी जबकि तीसरी बस रास्ते में खड़ी रहेगी।
विज्ञापन
चारबाग डिपो के एआरएम अमरनाथ सहाय ने बताया कि दस दिनों में मंजूरी मिल जाएगी। फिर समय सारणी और किराया तय किया जाएगा। सीटों की एडवांस व तत्काल में बुकिंग सिर्फ परिवहन निगम की वेबसाइट से होगी।
विज्ञापन