{"_id":"5b9b751e867a5501350ae566","slug":"threatening-of-acid-attack-to-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इंकार करने पर एसिड अटैक की धमकी, छात्रा ने डर से कॉलेज जाना छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से इंकार करने पर एसिड अटैक की धमकी, छात्रा ने डर से कॉलेज जाना छोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तय हुई शादी से इन्कार करना एक छात्रा को महंगा पड़ गया। जिस युवक से शादी तय हुई थी उसने छात्रा पर तेजाब डालने और उसकी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दी। डर के मारे छात्रा ने कॉलेज जाना भी बंद कर दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा का आरोप है कि उसकी रिश्तेदारी के एक युवक से दो साल पहले उसका विवाह तय हुआ था। इस बीच कुछ दिन पूर्व जब छात्रा ने शादी करने से मना कर दिया तो आरोपी समीर ने उस पर शादी का दबाव बनाया और बात न मानने पर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे डाली।
यही नहीं, आरोपी ने छात्रा को धमकाया कि उसके पास छात्रा के अश्लील फोटो व वीडियो है जिसे वह सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। ब्लैकमेल करते हुए उसने 20 लाख रुपये की मांग भी की। आरोप है कि युवक ने छात्रा के व्हाट्सएप पर भी अश्लील मैसेज व फोटो भेजे।
विज्ञापन
पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोप युवक समीर को गिरफ्तार किया है। प्रभारी कोतवाल अशोक कुमार यादव ने बताया युवती द्वारा शादी से मना करने पर आरोपी उसे परेशान कर रहा था।