{"_id":"5e6da8e78ebc3ea81577a9b0","slug":"threatening-letter-sent-to-sbi-branch-in-name-of-jaish-e-mohammed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जैश-ए-मोहम्मद के नाम से पत्र भेज SBI शाखा को धमकी, लिखा-'26 तारीख को आरडीएक्स से उड़ा देंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैश-ए-मोहम्मद के नाम से पत्र भेज SBI शाखा को धमकी, लिखा-'26 तारीख को आरडीएक्स से उड़ा देंगे'
Sun, 15 Mar 2020 09:32 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 15 Mar 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के विकासनगर में एसबीआई की बेहटा सबौली शाखा प्रबंधक को पत्र भेजकर आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर रहमतुल्लाह अंसारी बताया है।
धमकी भरे पत्र में विकासनगर की शेखूपुरा कॉलोनी के नुसरत का नाम भी लिखा है। इंस्पेक्टर धीरज कुमार शुक्ला ने बताया कि पत्र की जांच कराई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, धमकीभरा पत्र शुक्रवार को बैंक में डाक के जरिए आया था। पत्र में लिखा है कि, ‘अल्लाह ने इस पाक महीने की 26 तारीख को रसमूल के हुक्म से तुम्हारी बैंक ब्रांच को जब भरी हुई होगी तो आरडीएक्स ब्लास्ट से उड़ा देंगे।’
नीचे एक तरफ सैंकी, सिग्नेचर मेन सलून, कोडनेम नुसरत शेखूपुरा कॉलोनी विकासनगर तो दूसरी तरफ रहमतुल्लाह अंसारी, जैश-ए-मोहम्मद कमांडर लिखा है।

इंस्पेक्टर का कहना है कि पत्र में शेखूपुर कॉलोनी के जिस नुसरत अंसारी का जिक्र किया गया है, उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। बैंक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वाले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस इसे किसी सिरफिरे की करतूत भी मान रही है।