फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Threatening letter also reached Nanak Shahi Math: The letter was sent by the one who threatened to blow up major religious places and RSS office

नानक शाही मठ में भी पहुंचा धमकी भरा पत्र : प्रमुख धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी देने वाले ने ही भेजा

Mon, 09 Aug 2021 09:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 09 Aug 2021 09:52 PM IST
सार

अलीगंज नया हनुमान मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर और नानक शाही मठ में भेजे गए पत्र की भाषा एक ही है। पत्र के बारे में जांच की जा रही है। मठ के महंत धर्मेंद्र दास ने बताया कि वह और मठ के महंत मनीषा नंद की कई दिनों से बाहर थे। पत्र रजिस्टर्ड डाक से आया था।

विज्ञापन
Threatening letter also reached Nanak Shahi Math: The letter was sent by the one who threatened to blow up major religious places and RSS office
मनकामेश्वर मंदिर

विस्तार

अलीगंज नया हनुमान मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर व आरएसएस कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र भेजने वाला गिरफ्तार हो गया है। लेकिन उसके द्वारा भेजा गया पत्र अभी भी कई मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर पहुंच रहे हैं। सोमवार को हसनगंज के खदरा स्थित नानक शाही मठ के महंत धर्मेंद्र दास को पत्र मिला। जिसकी भाषा व धमकी पुराने पत्रों जैसी ही थी। इस पत्र में भी भेजने वाले का नाम व पता पुराना ही दर्ज था। पत्र मिलने के बाद महंत ने हसनगंज पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची पूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक हसनगंज यशकांत सिंह के मुताबिक अलीगंज नया हनुमान मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर और नानक शाही मठ में भेजे गए पत्र की भाषा एक ही है। पत्र के बारे में जांच की जा रही है। मठ के महंत धर्मेंद्र दास ने बताया कि वह और मठ के महंत मनीषा नंद की कई दिनों से बाहर थे। पांच दिन पहले यह पत्र मठ के गो-सेवक विपिन को मिला था। पत्र रजिस्टर्ड डाक से आया था। पत्र में लिखा गया कि जिन मुजाहिदो को आपकी हुकूमत की ईन्तहाई फिरकापरस्त सोच की वजह से गिरफ्तार किया गया है। उन्हें फौरन रिहा कर दिया जाए। हमारी कौम से सब्र का इम्तिहान न लिया जाए। इसके अलावा लिखा गया कि शहर के प्रमुख मंदिरों और आरएसएस कार्यालय निशाने पर है।
विज्ञापन


15 अगस्त से एक दिन पहले पकड़े गए लोगों की रिहाई के लिए कहा गया। ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। पत्र के लिफाफे में भेजने वाले के नाम जोगिन्दर सिंह और पता खदरा दिया गया। पूर्व में मंदिरों और आरएसएस कार्यालय को मिले धमकी भरे पत्र के मामले में अलीगंज पुलिस ने दिल्ली निवासी शफीक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके पास से पत्र की फोटो कापी भी बरामद की थी। एटीएस और खुफिया विभाग ने भी शफीक से पूछताछ की थी। वह धार्मिक कट्टरपंथी था। मदसरों में रहा था। कई महिलाएं और लड़कियां उससे जुड़ी थीं। वह उनका धर्मांतरण कराने की फिराक में था। मोबाइल का डाटा भी डिलीट कर दिया था। जिसे एटीएस ने रिकवर करने के लिए भेजा है। डाटा रिकवर होने के बाद कई और मामलोें की जानकारी हासिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह के मुताबिक मठ बहुत ही संवेदनशील स्थान है। मठ की जमीन को कब्जे को लेकर कई बार पहले भी दो संप्रदायों में विवाद हो चुके हैं। इस लिए मठ की सुरक्षा में उच्चाधिकारियों के आदेश पर एक कंपनी पीएसी पहले से ही लगी है। पीएसी के जवान 24 घंटे यहां ड्यूटी देते हैं। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed