फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Threat to kill Chief Minister Yogi adityanath and Vikas Dubey student arrested in Kanpur

सीएम योगी और विकास दुबे को मारने की धमकी, कानपुर देहात का छात्र गिरफ्तार

Tue, 07 Jul 2020 09:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Jul 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
Threat to kill Chief Minister Yogi adityanath and Vikas Dubey student arrested in Kanpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोमवार शाम फिर से किसी ने जान से मारने की धमकी देकर हड़कंप मचा दिया। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि किसी बदमाश ने डॉयल 1112 के वाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजकर धमकी दी थी। 
विज्ञापन


उसने मुख्यमंत्री के अलावा कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी कुख्यात विकास दुबे को भी जान से मारने की बात कही। सुशांत गोल्फ सिटी की अहिमामऊ चौकी के प्रभारी विवेक कुमार चौधरी की तरफ से केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी कानपुर देहात के भोगनीपुर का रहने वाला है और इंटर की पढ़ाई कर रहा है। उसने ही सोमवार शाम चार बजे अपने मोबाइल नंबर 6393153985 से मैसेज भेजकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विकास दुबे को जान से मारने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम ने नंबर की पड़ताल करते हुए कानपुर देहात पहुंची तो पता चला आरोपी 16 वर्षीय छात्र है। पुलिस टीम उसे दबोचकर लखनऊ ले आई। हालांकि, किशोर ने धमकीभरा मैसेज भेजने की बात से इनकार किया है। उसने कहा कि किसी ने उसके मोबाइल फोन से मैसेज भेज दिया था। 
 

फिलहाल उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर सुधार गृह भेजा गया है। इससे पूर्व डॉयल 112 के वॉट्सएप नंबर पर 21 मई की रात मैसेज भेजकर सीएम को बम से मारने और 12 जून को उसी नंबर पर मैसेज भेजकर सीएम आवास समेत 50 महत्वपूर्ण इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। 

पहली धमकी के मामले में पुलिस ने मुंबई से कामरान और दूसरे मुकदमे में गोंडा निवासी स्वदेश गौड़ उर्फ राजाबाबू और उसके छोटे भाई मनीष को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed