{"_id":"61f6ed916d0b760f3f67d7f5","slug":"threat-to-businessman-say-i-am-raja-bhaiya-s-yesman-lucknow-news-lko615707812","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल तानकर कहा- मैं राजा भैया का आदमी हूं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल तानकर कहा- मैं राजा भैया का आदमी हूं...
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना के किला इलाके में डाला व कार टकरा गई जिसके बाद हुए विवाद में कार व बाइक सवार युवकों ने डाला चालक को पीट दिया। वहीं कार चालक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर तान दी। धमकी देते हुए कहा कि राजा भैया का आदमी हूं...। ठीक कर दूंगा। किला बाजार में हुई इस वारदात के दौरान पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनाें पक्षों को थाने लेकर गई जहां लाइसेंसी पिस्तौल जब्त कर ली और मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार पांडेय के मुताबिक, मूलरूप से उन्नाव के रहने वाले विकास गुप्ता सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्टनगर में रहते हैं। आईआईएम चौराहे से सुपर कैरी डाला लेकर आ रहे थे। किला गांव बाजार के पास एक कार व बाइक सवार के पास से निकलने पर डाला अनियंत्रित हो गया। इस पर कार व बाइक सवारों ने डाला रोका और विकास गुप्ता को जमकर पीटा। मारपीट में घायल विकास ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस दौरान कार सवार के साथी बाइक सवार भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई।
इस दौरान कार सवार अभिमन्यु तिवारी ने दो पिस्टल दिखाईं। कहा कि वह राजा भैया का आदमी है। चाहता तो तुम्हें वहीं पर गोली मार देता। इसलिए चुपचाप 500 रुपये लो और समझौता कर लो। पीड़ित ने धमकाने की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने अभिमन्यु की दोनों पिस्टल जब्त कर लीं। पीड़ित विकास ने मामले की लिखित शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार सवार अभिमन्यु तिवारी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी व आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।