फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   threat to businessman by mafia

तिहाड़ जेल से रुस्तम बोल रहा हूं...

Wed, 16 Feb 2022 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
threat to businessman by mafia
लखनऊ। तिहाड़ जेल से रुस्तम बोल रहा हूं। तुम्हारे बहुत ज्यादा चर्बी चढ़ गई है, बहुत रुपया कमा लिया है। व्हाट्सएप कॉल पर मिली इस धमकी से ठाकुरगंज के बालागंज निवासी प्रॉपर्टी डीलर अवधेश तिवारी सहमे हैं। मंगलवार को उन्होंने पुलिस कमिश्नर ध्रुवकांत ठाकुर से मुलाकात कर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस कमिश्नर ने मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के आजादनगर, बालागंज निवासी अवधेश तिवारी ने कमिश्नर को बताया कि एक फरवरी की दोपहर उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से व्हाट्सएप आ रही थी। ट्रू कॉलर पर देखा तो तिहाड़ सलीम का नंबर होने की जानकारी मिली। इससे घबराकर अवधेश ने तुरंत एसीपी चौक आईपी सिंह को फोन कर सूचना दी। कुछ देर बाद फिर उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई तो अवधेश ने रिसीव कर ली। उधर से एक व्यक्ति बोला तिहाड़ जेल से रुस्तम बोल रहा हूं। घबराकर अवधेश ने फोन काट दिया।
विज्ञापन

बार-बार कॉल आने पर जब दोबारा फोन उठाया तो रुस्तम बोला- तुम्हारे बहुत ज्यादा चर्बी है, बहुत पैसा कमा लिया है। मेरा फोन काटोगे। रुस्तम बोला- कल हमारे मिलने वाले तौहीद भाई आएंगे। मेरे मिलने वालों का हरदोई रोड पर एक प्लॉट है। उस पर कब्जा कराने में जो भी जरूरत हो उनकी पूरी मदद करना। आनाकानी की तो तुम्हारी खैर नहीं होगी। अवधेश के मुताबिक, अगले दिन एक अन्य व्यक्ति ने फोन कर कहा कि मैं समर खान बोल रहा हूं। रुस्तम भाई से जो बात हुई है, उसी काम के लिए मिलना है। अवधेश ने मिलने व काम कराने से मना कर दिया और पूरे मामले की जानकारी डीसीपी (पश्चिम) सोमेन वर्मा व एसीपी चौक आईपी सिंह को दी। पुलिस कमिश्नर ध्रुवकांत ठाकुर ने अवधेश तिवारी को मामले में जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले में ठाकुरगंज इंस्पेक्टर हरिशंकर चंद का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकील अंसारी से भी मिली थी धमकी
लखनऊ। ठाकुरगंज में ही रहने वाले अवधेश के पार्टनर शरजील रहमान को पांच मार्च 2021 को हरदोई जेल में बंद माफिया अकील अंसारी ने फोन कर धमकाया था। उसने दस मार्च 2021 को पेशी के दौरान कचहरी आकर मुलाकात करने को कहा था। वजह पूछने पर अकील ने धमकाते हुए कहा कि मिलोगे तो पता चल जाएगा। इसके बाद अवधेश के घर पर भी अकील अंसारी के चार गुर्गे धमकी देने गए थे। शरजील ने ठाकुरगंज थाने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छानबीन में धमकी के लिए इस्तेमाल मोबाइल नंबर हरदोई में तैनात सिपाही का निकला। यही सिपाही पांच मार्च को अकील को हरदोई से पेशी पर लखनऊ लाया था। हरदोई के तत्कालीन एसपी अनुराग वत्स ने उस सिपाही को सस्पेंड कर दिया था। अवधेश के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से ही पुलिस ने अकील के चार गुर्गों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इन सभी की जमानत हो गई है। ऐसे में अवधेश तिवारी के साथ ही शरजील रहमान भी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed