फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   threat to bjp leader pragya thakur, aparna yadav and waseem rizvi by same mobile number

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर, अपर्णा यादव व जितेंद्र त्यागी को एक ही नंबर से दी गई धमकी

Mon, 20 Jun 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
threat to bjp leader pragya thakur, aparna yadav and waseem rizvi by same mobile number
लखनऊ। भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव, वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी को जिस नंबर से धमकी दी गई है। उसी नंबर से भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर को भी धमकी भरी कॉल आई थी। पुलिस ने इस बिंदु पर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने गौतमपल्ली थाने के इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह भदौरिया से संपर्क किया है। दोनों नंबरों के मिलान से इसकी पुष्टि भी हुई। वहीं चौक पुलिस को भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

भोपाल क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त ने गौतमपल्ली इंस्पेक्टर को बताया कि भोपाल सांसद को 971569781862 नंबर से वाट्सएप पर फोन किया गया। यह बीपीएन नंबर होता है जो पूरी तरह से सुरक्षित है। उसे कोई हैक नहीं कर सकता है। इसलिए पुलिस को इससे आगे अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर को शुक्रवार रात फोन पर जान से मार देने की धमकी मिली थी। फोन करने वाले ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर बताया था। इस मामले में सांसद ने टीटी नगर में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उपायुक्त अमित तिवारी ने बताया कि जांच में सहयोग लेने के लिए भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम लखनऊ पुलिस से लगातार संपर्क में है। लेकिन अभी तक दोनों ही टीमें उस बीपीएन नंबर को ट्रेस नहीं कर पाई हैं। वहीं, इंस्पेक्टर गौतमपल्ली सुखवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि संबंधित नंबर के बारे में जानकारी देने समेत कई अन्य बिंदुओं पर दुबई सरकार से पत्राचार किया गया है। जो भी जांच में तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा चौक पुलिस से भी संपर्क किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र त्यागी को भी उसी नंबर से मिली थी धमकी
गत 10 जून को शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को भी इसी नंबर से धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले ने खुद को इकबाल कासकर बताया था। उसने 24 घंटे के अंदर जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी का सिर कलम करने की धमकी दी थी। इस मामले में जितेंद्र नारायण ने गत 17 जून को चौक कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed