फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Those who spread rumors and incite mob violence will be ooked under NSA

अफवाह फैलाने और भीड़ हिंसा के लिए उकसाने वालों पर लगेगा रासुका

Thu, 29 Aug 2019 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Aug 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
Those who spread rumors and incite mob violence will be ooked under NSA
DGP UP

बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटने का फैसला किया गया है। डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि ऐसे तत्वों और इसे लेकर भीड़ हिंसा के लिए उकसाने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी। इन मामलों में दर्ज मुकदमों में पुलिस एक पखवाड़े में आरोपपत्र दाखिल कर आरोपियों के खिलाफ अभियोजन की प्रभावी पैरवी करेगी।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि रासुका के साथ ही भीड़ हिंसा में 7 क्रिमिनल लॉ एमेंडमेंट एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में जो एफआईआर दर्ज हो रही हैं, उनमें पुलिस 15 दिनों में आरोपपत्र दाखिल करेगी। जोन व रेंज के अधिकारियों के साथ ही जिलों के कप्तानों को भी इसे लेकर जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस माह बच्चा चोरी की अफवाह से हिंसा की 46 घटनाएं 
डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में इस माह बच्चा चोरी की अफवाह फैलाए जाने से हिंसा की कुल 46 घटनाएं हुईं। इनमें से 32 मामलों में एफआईआर दर्ज हुईं जबकि 14 मामलों में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर नियंत्रण कर लिया। इन घटनाओं में कुल 29 लोग घायल हुए और संभल में एक की मौत हुई। जो मुकदमे दर्ज हुए, उनमें 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने से हो रही भीड़ हिंसा के मामलों की रोकथाम के लिए पुलिस तत्पर है और ऐसे मामलों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफवाहों पर ध्यान न दें
डीजीपी ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि जहां ऐसे मामले सामने आए हैं। वहां सघन ग्रुप पेट्रोलिंग कराई जा रही है। ऐसे मामलों में पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीवीआर) की सक्रियता को बढ़ाया जा रहा है ताकि वे न्यूनतम समय में मौके पर पहुंच सकें। ऐसे संवेदनशील स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है जहां बच्चे अधिक रहते हैं और इस तरह की घटना हो सकती है। ऐसी जगहों पर पुलिस खास निगरानी रखेगी। पुलिस सोशल मीडिया समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर आमजन से ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रही है। मोहल्ला पीस कमेटियों व विभिन्न संगठनों को भी इस काम से जोड़ा जा रहा है ताकि अफवाहों को लेकर लोगों को जागरूक किया जा सके।  

किस जोन में कितनी घटनाएं हुईं
लखनऊ    02
गोरखपुर    02
कानपुर    07
मेरठ    19
आगरा    12
बरेली    04

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed