फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Thives took jewelry and cash fron flat

गुडंबा इलाके के सरगम अपार्टमेंट के फ्लैट में दिन दहाड़े चोरी, मुकदमा दर्ज

Thu, 14 Apr 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Thives took jewelry and cash fron flat
फ्लैट में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : ??? ?????
गुडंबा इलाके के सरगम अपार्टमेंट में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े फ्लैट का ताला तोड़कर चोराें ने लाखों का सामान साफ कर दिया।
विज्ञापन

कुर्सी रोड स्थित सरगम अपार्टमेंट में आर ब्लॉक फ्लैट-404 में निजी कंपनी के कर्मचारी आफताब अहमद रहते हैं।
उनके मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे वह काम से रिलायंस स्टोर गए थे। एक घंटे बाद लौटे तो देखा कि फ्लैट का ताला टूटा है। चोर घर से नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए।
पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि दो युवक अपार्टमेंट में दोपहर के वक्त आए थे। गार्डों ने न तो उन्हें रोका और न ही कोई डिटेल दर्ज की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गृहप्रवेश से पहले मकान में घुसे चोर
चौक निवासी बाल मुकुंद ने पारा के पश्चिम विहार कॉलोनी में नया घर बनवाया है। 16 अप्रैल को गृह प्रवेश का कार्यक्रम है। 10 को उन्होंने नए घर में इनवर्टर लगवाए थे। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि मकान के अंदर पानी बह रहा है और ताला भी टूटा है। पीड़ित जब पहुंचे तो देखा कि चोरों ने वायरिंग के तार, टोटियां, पंखे, इनवर्टर और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से लौटे तो देखा टूटा था ताला
अलीगंज के सेक्टर जे निवासी सुनील प्रसाद 6 अप्रैल को दिल्ली गए थे। मंगलवार रात जब लौटे तो देखा कि मकान का ताला टूटा पड़ा था। चोर हजारों की नकदी और जेवरात ले गए। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed