फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   This was the real Diwali... which brightened life.

Lucknow News: यही थी असल दिवाली... जो जिंदगी रोशन कर गई

Mon, 04 Nov 2024 03:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 04 Nov 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
This was the real Diwali... which brightened life.
रूबी और उसका परिवार।
अनुराग सिंह
विज्ञापन


लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के वादों से दलित परिवार को अपने जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद जगी है। ये उम्मीद तब और भी पुख्ता हो गई जब मुख्य सचिव ने परिवार से मिलने के बाद दोबारा आने का वादा किया। रूबी के परिवार में खुशी का माहौल है। रूबी ने कहा कि हकीकत में मेरी जिंदगी की असल दिवाली यही थी, जो जिंदगी रोशन कर गई। परिवार को भरोसा है कि वह अगले साल दीपावली अपने पक्के मकान में मनाएगा।

विकास खंड गोसाईंगंज स्थित सलौली के मजरा रघुनाथ पुरवा निवासी दलित रूबी की झोपड़ी में 31 अक्तूबर को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह पत्नी रश्मि सिंह के साथ पहुंचे थे। उन्होंने रूबी और उनके पति रामसागर से पारिवारिक स्थिति समेत गांव के भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली थी। तब पता चला था कि परिवार छप्पर के नीचे जीवन गुजार रहा है। न पक्का घर है न बिजली और न ही राशन मिलता है। तब मुख्य सचिव ने कहा था कि वह गरीबी मुक्त योजना के तहत उसका चयन करने आए हैं। अफसर ने योजना की पहली लाभार्थी रूबी से कहा कि जल्द ही उसका सपना पूरा होगा। तब से परिवार के सभी लोग बेहद खुश हैं।
विज्ञापन


अब मेरे बच्चे भी बल्ब की रोशनी में पढ़ेंगे...

रूबी के पति मजदूरी करते हैं। मुख्य सचिव के मिलने के बाद जो उनको आश्वासन मिला है, उससे वे बहुत ही उत्साहित हैं। बातचीत में रूबी ने कहा कि बच्चे लालटेन की रोशनी में पढ़ाई करते थे। जब सुविधाएं मिल जाएंगी तो वह भी बल्ब की रोशनी में पढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


असल दिवाली यही थी मेरे लिए...

रूबी ने कहा कि अब मेरा राशन कार्ड बन जाएगा। राशन मिलेगा। पक्की छत के नीचे रहने को मिलेगा। बाकी भी सुविधाएं मिलेंगी। ये सब इस दिवाली पर हुआ। बातचीत करने के दौरान रूबी कई बार भावुक भी हो गईं। रूबी ने बताया कि दो साल पहले दिवाली के दिन छोटे बेटे का जन्म हुआ था। उसी के जन्मदिन पर सब कुछ हासिल होना, ऐसा लगता है कि जैसे बेटे की किस्मत से मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed