{"_id":"5e8097368ebc3e76951fcbdf","slug":"this-is-how-up-government-is-fighting-from-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को दिए गए 20 हजार मास्क व पीपीई किट गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को दिए गए 20 हजार मास्क व पीपीई किट गई
Sun, 29 Mar 2020 06:16 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Mar 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोराना वायरस संक्रमण के कारण अति गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग 200 वेंटीलेटर खरीदेगा। साथ ही 10-10 लाख एन-95 मास्क और पर्सनल प्रोटेक्शन इक्वीपमेंट (पीपीई) किट भी खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा 25 हजार सैनिटाइजर भी खरीदने का आर्डर स्वास्थ्य विभाग ने दिया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को 20 हजार एन-95 मास्क दिए जा चुके हैं। 50 हजार मास्क रिजर्व में रखे गए हैं। इसी तरह 20 हजार पीपीई किट भी दी जा चुकी है। भविष्य की जरूरतों को आंकलन करते हुए अतिरिक्त आर्डर भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभी तक कोरोना वायरस मरीजों के लिए 750 वेंटीलेटर आरक्षित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 344 वेंटीलेटर, छह चिकित्सा संस्थानों में 582 वेंटीलेटर हैं। 200 अतिरिक्त वेंटीलेटर जल्द से जल्द आपूर्ति कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अभी तक जिला अस्पतालों और सीएचसी मिलाकर कुल 246 जगह मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई है। 24 राजकीय और 27 निजी मेडिकल कॉलेजों को कोविड अस्पताल बनाया गया है। कुल 5026 आइसोलेशन बेड और 6044 क्वारंटीन बेड की व्यवस्था की गई है।