{"_id":"5d1199468ebc3e6f1234b6a4","slug":"thirty-three-trains-cancelled-till-12-july-due-to-repair-of-washable-apron","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज से 12 जुलाई तक 33 ट्रेनें निरस्त, रोडवेज प्रशासन अतिरिक्त बसें चलाकर देगा राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 12 जुलाई तक 33 ट्रेनें निरस्त, रोडवेज प्रशासन अतिरिक्त बसें चलाकर देगा राहत
Tue, 25 Jun 2019 09:17 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 25 Jun 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर वॉशेबल एप्रन की मरम्मत का काम मंगलवार से शुरू होगा। इसके चलते गोमती एक्सप्रेस सहित 33 ट्रेनें 12 जुलाई तक रद्द रहेंगी।
ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। इन्हें चारबाग, आलमबाग व कैसरबाग अड्डे से रवाना किया जाएगा।
क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने सोमवार को लखनऊ परिक्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक में दैनिक यात्रियों को बसों की अतिरिक्त सेवा मुहैया कराने के निर्देश दिए। इनका संचालन तीनों बस अड्डों से 12 जुलाई तक रोजाना होगा।
विज्ञापन
दिल्ली के अतिरिक्त अन्य छोटे रूटों को चिह्नित किया गया है। स्टेशन इंचार्ज को साधारण सेवा उपलब्ध करने को कहा गया है। आलमबाग टर्मिनल से दिल्ली, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, सुल्तानपुर की बसें मिलेंगी।

कैसरबाग अड्डे से सीतापुर, बरेली, शाहजहांपुर और चारबाग से कानपुर, सहारनपुर मार्ग की अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। हर रूट पर चार-चार बसें चलेंगी। यात्रियों की मांग पर इन्हें सुबह, शाम रवाना किया जाएगा।
12 तक ये ट्रेनें निरस्त
सियालदह-दिल्ली एक्सप्रेस (13119/20), गोमती एक्सप्रेस (12419/20), कानपुर-लखनऊ मेमू (64208/09), लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर (54251/52), लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर (54253/54), लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर (54255/56), लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर (54281/82), बाराबंकी-कानपुर मेमू (64235/36), लखनऊ-शाहजहांपुर मेमू (64221/22), सुल्तानपुर-लखनऊ पैसेंजर (54283/84), माल्दा-आनंद विहार एक्सप्रेस (14003/04), बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस (14307/08), हरिहर एक्सप्रेस (14523/24), प्रयागराज-बरेली पैसेंजर (54377/78), प्रतापगढ़-लखनऊ पैसेंजर (54293/94), लखनऊ-झांसी पैसेंजर (51813/14) व लखनऊ-रहीमाबाद पैसेंजर (54201)।