फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thirty one thousand teachers to be appointed

इंटर कॉलेजों में होंगी 31,000 शिक्षकों की भर्ती

Thu, 05 Jun 2014 09:00 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ Updated Thu, 05 Jun 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
thirty one thousand teachers to be appointed

माध्यमिक शिक्षा के अधीन आने वाले इंटर कॉलेजों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए 31 हजार शिक्षकों की जल्द भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


इनमें 20 हजार भर्तियां सहायता प्राप्त कॉलेजों में होंगी। वहीं, खेल को बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों के रिक्त पदों को भी भरा जाएगा।

वर्ष 2013-14 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में अच्छे नंबर से पास होने वाले 500 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

ये निर्देश माध्यमिक शिक्षा मंत्री इकबाल महमूद ने अपनी पहली समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।

हर साल 7000 करोड़ खर्च

thirty one thousand teachers to be appointed

मंत्री ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों की क्लास भी लगाई। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा पर हर साल 7000 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी पढ़ाई चौपट है।

उन्होंने कहा, यह बात सच है कि विभाग में अधिकारियों की कमी है, लेकिन इसका असर छात्रों की पढ़ाई पर नहीं पड़ना चाहिए।

राजकीय इंटर कॉलेजों के शिक्षक निजी कॉलेजों की तुलना में अधिक वेतन पाते हैं, इसके बाद भी हमारे स्कूलों में अच्छी पढ़ाई नहीं हो पा रही है।

शिक्षकों को इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने निदेशक को निर्देश दिए कि मंडलों में तैनात उप शिक्षा निदेशकों को काम आवंटित किए जाएं, क्योंकि इनके पास काम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कन्या विद्याधन के लिए 500 करोड़

thirty one thousand teachers to be appointed

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। कहा कि कन्या विद्याधन वितरण योजना में मानक की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। वर्ष 2014-15 में इसके लिए 500 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा किकिसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षामंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक जनता व अभिभावकों की शिकायतों का निपटारा करें।

उन्होंने स्कूलों को मान्यता देने की प्रक्रिया को भी सरल करने के निर्देश दिए तथा कहा कि मानक पूरा करने वालों को तत्काल मान्यता दी जानी चाहिए।

विज्ञापन

मॉडल स्कूलों के निर्माण में गड़बड़ी

thirty one thousand teachers to be appointed

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2013-14 में 226 नए मॉडल राजकीय हाईस्कूल मंजूर हुए। वर्ष 2014-15 में इस योजना में 130.87 करोड़ रुपये मिले हैं।

मॉडल हाईस्कूलों के निर्माण के लिए पैकफेड, निर्माण एवं अभिकल्प इकाई तथा प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।

जांच के दौरान इनकी गुणवत्ता काफी खराब पाई गई है। मंत्री ने गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश के साथ ही 30 जून तक सभी निर्माण कार्य पूरे कराने को कहा।

उन्नाव के डीआईओएस निलंबित

thirty one thousand teachers to be appointed

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने उन्नाव के जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश गुप्ता को निलंबित कर दिया है। वहां के जिलाधिकारी को स्कूल में संस्कृत की परीक्षा में नकल कराए जाने की शिकायत मिली थी। उन्होंने डीआईओएस को कार्रवाई का निर्देश दिया था, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

एनसीईआरटी किताबों से होगी पढ़ाई
माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें चलाई जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यूपी बोर्ड और एनसीईआरटी की किताबों में क्या अंतर है, इसका विधिवत प्रस्ताव बनाकर जल्द उपलब्ध कराएं।

स्कूलों का ब्यौरा वेबसाइट पर

माध्यमिक शिक्षा विभाग जल्द ही एक वेबसाइट बनाएगा, जिस पर सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों का पूरा ब्यौरा होगा। मसलन स्कूल का प्रधानाचार्य कौन है, कितने शिक्षक हैं और कितने बच्चे पढ़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed