{"_id":"603ea22e8ebc3e14ff1e802e","slug":"third-fase-of-vacsination-from-tomorrow-lucknow-news-lko5676178178","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण का टीकाकरण कल से, आठ लाख लोगों को लगनी है कोरोना की वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण का टीकाकरण कल से, आठ लाख लोगों को लगनी है कोरोना की वैक्सीन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
लखनऊ। कोविड-19 टीकाकरण का तीसरा चरण बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए लखनऊ में कुल 78 अस्पताल चिन्हित किए गए हैं। इनमें 51 सरकारी और 28 निजी अस्पताल शामिल हैं। राजधानी में तीसरे चरण में करीब आठ लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। टीकाकरण बृहस्पतिवार और शुक्रवार को होना है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि टीकाकरण के लिए एक दिन पहले वैक्सीन अस्पतालों में पहुंचाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराएगा। टीकाकरण के लिए जिन आठ लाख लोगों का पंजीकरण है वे बुजुर्ग हैं या किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। टीकाकरण सुबह नौ से पांच बजे के बीच चलेगा। निजी अस्पतालों में टीका लगवाने के लिए 250 रुपये चुकाने होंगे। जबकि सभी तय सरकारी अस्पताल में टीकाकरण मुफ्त होगा।
टीकाकरण के लिए व्यवस्था में थोड़ा बदलाव किया गया है। डॉ. एमके सिंह ने बताया कि चार और पांच मार्च को स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। वे चाहें तो प्राइवेट अस्पताल में फीस देकर वैक्सीन लगवा सकते है। अभी तक सरकारी व प्राइवेट दोनों अस्पतालों में टीकाकरण मुफ्त हो रहा था।