फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Third death from Corona in Uttar Pradesh and 283 cases

उत्तर प्रदेश में कोरोना से तीसरी मौत, 283 केस, इनमें से आधे जमाती

Mon, 06 Apr 2020 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 06 Apr 2020 04:11 AM IST
विज्ञापन
Third death from Corona in Uttar Pradesh and 283 cases
सन्नाटा... - फोटो : अमर उजाला

यूपी में कोरोना वायरस के संक्रमण से वाराणसी में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। यूपी में कोरोना से यह तीसरी मौत है। बस्ती व मेरठ में एक-एक मौत हो चुकी है। इस बीच, रविवार को प्रदेश में 30 नए केस सामने आए। इनमें छह लखनऊ के हैं। इससे पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 283 हो गई है। इनमें से तब्लीगी जमात के 143 लोग संक्रमित हैं। कोरोना संक्रमित व उनके संपर्क में आए 3375 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन


संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार कोरोना से 31 जिले प्रभावित हो चुके हैं। वाराणसी के बुजुर्ग की मौत बीएचयू में इलाज के दौरान 3 अप्रैल को हुई थी और 4 अप्रैल को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वह कोलकाता से लौटा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नए केस : आगरा में तीन, मेरठ में 6, गाजियाबाद में तीन, औरेया में दो, बस्ती में दो, गाजीपुर में दो, लखनऊ में छह, बांदा में एक, शामली में तीन, वाराणसी में दो। शामली की सूची में 4 अप्रैल को शामिल किए गए तीन रोगी औरैया में भर्ती हैं। मेरठ की सूची में शामिल एक व्यक्ति कानपुर में भर्ती है। 

अब तक : आगरा में 47, लखनऊ में 17, गाजियाबाद में 23, नोएडा में 58, लखीमपुर खीरी में चार, कानपुर नगर में सात, पीलीभीत में दो, मुरादाबाद में एक, शामली में नौ, वाराणसी में सात, जौनपुर में तीन, बागपत में दो, मेरठ में 38, बरेली में छह, बुलंदशहर में तीन, बस्ती में पांच, हापुड़ में तीन, गाजीपुर में पांच, आजमगढ़ में तीन, फिरोजाबाद में चार, हरदाई में एक, प्रतापगढ़ में तीन, सहारनपुर में 13, शाहजहांपुर में एक, बांदा में दो, महाराजगंज में छह, हाथरस में चार, मिर्जापुर में दो, रायबरेली में दो, औरैया में एक, बाराबंकी में एक।

लखनऊ में छह और जमाती पॉजिटिव
बीकेटी के साढ़ामऊ अस्पताल में क्वारंटीन छह जमाती पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 3 जमाती असम, दो राजस्थान और एक सहारनपुर का रहने वाला है। राजधानी की मस्जिदों से 3 दिन में 19 जमाती पॉजिटिव मिल चुके हैं। 


कैसरबाग की मरकज मस्जिद के साथ चार इलाके सील
कोरोना संक्रमण के चलते शनिवार देर रात कैसरबाग की मरकज मस्जिद और पुराने लखनऊ के सबसे घने मोहल्ले यासीनगंज, फूलबाग, वजीरगंज का अस्तबल चारबाग, तालकटोरा की पीर मस्जिद के आसपास का इलाका सील कर दिया गया।

कनिका कपूर की आज फिर होगी जांच
उधर, एसजीपीजीआई में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की पहली जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इलाज में लगी टीम उत्साहित है। सोमवार को फिर कनिका का सैंपल लिया जाएगा। यदि जांच रिपोर्ट निगेटिव रही तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed