फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   third century of wailting in third ac

ट्रेनें फुल, लखनऊ से वापसी होगी मुश्किल

Sun, 03 Nov 2013 11:28 PM IST
निशांत कुमार यादव/लखनऊ
निशांत कुमार यादव/लखनऊ Updated Sun, 03 Nov 2013 11:28 PM IST
विज्ञापन
third century of wailting in third ac

दीपावली मनाने लखनऊ आए लोगों की वापसी की राह आसान नहीं दिख रही है। लखनऊ मेल सहित सभी ट्रेनों में हर श्रेणी की वेटिंग आसमान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


पांच नवंबर को 20 हजार से अधिक यात्री वेटिंग लिस्ट में हैं। इनमें सबसे अधिक दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के 13000 यात्री शामिल हैं।

इसके अलावा छह नवंबर को दिल्ली जाने वाले नौ हजार यात्री प्रतीक्षा सूची में हैं। रेलवे ने वेटिंग देखते हुए अतिरिक्त बोगियों व स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया है, लेकिन यह व्यवस्था भी कम पड़ गई। अब यात्रियों के पास चार नवंबर को सुबह दस बजे खुलने वाले तत्काल कोटे का सहारा ही रह गया है।
विज्ञापन


ट्रेनों में शयनयान के साथ एसी द्वितीय और एसी तृतीय श्रेणी में भी सीट के लिए जमकर मारामारी मची हुई है।

लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली एसी एक्सप्रेस की एसी तृतीय श्रेणी की वेटिंग 300 तक पहुंच गई है। लखनऊ मेल में भी एसी तृतीय की वेटिंग 250 चल रही है।

पांच नवंबर को लखनऊ से दिल्ली के लिए दो स्पेशल ट्रेनें रवाना होंगी, लेकिन उनकी सीटें भी फुल हो गई हैं। इन वेटिंग की तुलना में करीब 35 प्रतिशत सीटें ही तत्काल कोटे में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस की जिस साधारण सीटिंग श्रेणी में आम दिनों में 700 से लेकर 800 सीटें खाली रहती हैं,उसमें पांच को 281 और छह नवंबर को 191 वेटिंग पहुंच गई है।

गोरखधाम एक्सप्रेस, सुल्तानपुर-दिल्ली एक्सप्रेस और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की कई श्रेणी में रिग्रेट के कारण वेटिंग टिकट मिलने बंद हो गए हैं।

रखी जाएगी नजर
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने तत्काल कोटे में दलालों पर नजर रखने के लिए एंटी फ्रॉड दस्ते की तैनाती के निर्देश दिए हैं। साथ ही भीड़ नियंत्रित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की अतिरिक्त तैनाती करने के भी आदेश दिए गए हैं।

तत्काल कोटे के समय सहायक वाणिज्य प्रबंधक अमिताभ कुमार व केएल मीणा सहित वाणिज्य इंस्पेक्टर भी आरक्षण केंद्रों पर मौजूद रहेंगे।

जीआरपी भी रेल आरक्षण केंद्रों की वीडियोग्राफी कराएगी। यहां गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ मौके पर ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चेयरकार श्रेणी में भी मारामारी
लखनऊ से नई दिल्ली के लिए पांच नवंबर को चेयरकार श्रेणी वाली तीन ट्रेनें रवाना होंगी। इसमें शताब्दी एक्सप्रेस,गोमती एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेन शामिल है। इन ट्रेनों में भी तत्काल की उपलब्धता 50 फीसदी नहीं है। शताब्दी एक्सप्रेस की एसी चेयरकार में 281, एसी फर्स्ट में 27 वेटिंग है।

वहीं स्पेशल ट्रेन में 04029 में एसी चेयरकार में 95, गोमती एक्सप्रेस में 149 वेटिंग है।

वहीं शताब्दी में एसी चेयरकार की 236, एसी फर्स्ट की 20, स्पेशल ट्रेन में एसी चेयरकार की 56 और गोमती एक्सप्रेस में एसी चेयरकार में 32 व 30 साधारण श्रेणी में तत्काल कोटे में उपलब्ध होंगी।


दीपावली के दिन भी ट्रेनों में जगह नहीं
पिछले साल तक दीपावली के दिन लखनऊ से रवाना होने वाली ट्रेनों की 50 से 60 प्रतिशत सीटें खाली रह जाती थीं। वहीं रविवार को लखनऊ मेल सहित देर रात रवाना होने वाली ट्रेनों में वेटिंग के टिकट मिले। लखनऊ मेल की शयनयान श्रेणी में रविवार को पांच वेटिंग थी।

एसी तृतीय में आठ सीटें ही उपलब्ध थीं। एसी प्रथम में केवल एक सीट बची थी। फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस में भी लखनऊ से शयनयान श्रेणी में वेटिंग के टिकट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed