फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Thieves took away goods worth one million from three houses

Lucknow News: तीन घरों से दस लाख का माल समेट ले गए चोर

Sun, 13 Aug 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 13 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away goods worth one million from three houses
अटरिया (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में चोरों ने तीन भाइयों के घरों को निशाना बनाया। चोर इन घरों से करीब दस लाख का माल समेट ले गए। पीड़ितों को सुबह घटना की जानकारी हुई। धरांवा गांव निवासी श्रीराम सिंह के घर की छत चोर पेड़ के सहारे चढ़ गए।
विज्ञापन

चोरों ने कमरे का ताला तोड़ने के बाद सोने-चांदी के जेवरात, 65 हजार रुपये समेत करीब चार लाख का माल समेट ले गए। चोरों ने बगल में ही रहने वाले श्रीराम के भाई मिथिलेश के घर को निशाना। चोर घर में दीवार के सहारे घुसे। कमरे का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, 85 हजार रुपये समेत करीब तीन लाख का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

उसी घर के एक हिस्से में मिथिलेश का भाई विष्णु कुमार अलग रहता है। चोरों ने उसके कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे बक्से से जेवरात सहित 65 हजार की नगदी पार कर दी। चोरों ने यहां से भी तीन लाख का माल पार कर दिया। सुबह होने पर पीड़ितों को जानकारी हुई। पुलिस ने भी जांच की। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किराना दुकान से 45 हजार उड़ाए
रामकोट (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में चोरों ने एक किराना दुकान से 45 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। कस्बा रामकोट निवासी सोनेलाल वर्मा का किराना स्टोर मधवापुर मोड़ पर पेट्रोल पंप के पास है। उन्होंने दुकान का सामान लाने के लिए रुपये इकट्ठे किए थे। बताया कि वह पानी लेने दुकान से बाहर गए थे। इतने में ही पहले से घात लगाए खड़े अपाचे बाइक सवार दुकान का सामान लाने के लिए रखे 45 हजार लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed