फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Thieves stole liquor bottles and Rs 2 lakh cash

Lucknow News: शराब की बोतलें और दो लाख नकदी उठा ले गए चोर

Tue, 26 Aug 2025 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole liquor bottles and Rs 2 lakh cash
सीसीटीवी फुटेज में दिखता चोर।
मोहनलालगंज। खुजौली में रविवार रात पुलिस चौकी से दो सौ मीटर की दूरी पर गोसाईगंज के परेहटा निवासी राधा अवस्थी की दुकान का शटर तोड़कर कीमती शराब की बोतलें और दो लाख रुपये चोर बटोर ले गए। मोहनलालगंज पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी दिखे हैं।
विज्ञापन


राधा अवस्थी के मुताबिक रविवार रात दस बजे दुकान के सेल्समैन रायबरेली निवासी अनिल जायसवाल दुकान बंद करके घर चले गए थे। सोमवार सुबह करीब आठ बजे जब महिला सफाई कर्मी दुकान के सामने झाडू लगाने पहुंची तो उन्हें शटर टूटा मिला। सफाई कर्मी ने घटना की जानकारी राधा के बेटे आदित्य को दी। आदित्य के दुकान पहुंचने पर उन्हें गल्ला टूटा मिला, जिसमें रखी नकदी गायब थी। चोर बोतलें भी ले गए थे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


एसीपी ने दी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी

एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने चौकी इंचार्ज को फटकार लगाते हुए दो दिन के अंदर खुलासा करने का आदेश दिया। साथ ही खुलासा न होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। एसीपी के मुताबिक फुटेज के जरिये आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिखता चोर।

सीसीटीवी फुटेज में दिखता चोर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed