{"_id":"67710f8b9c147eff8e063456","slug":"thieves-stole-copper-and-oil-from-transformer-in-middle-of-line-supply-in-lucknow-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: चालू लाइन के बीच ट्रांसफार्मर से कॉपर और ऑयल पार कर ले गए चोर, कई गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: चालू लाइन के बीच ट्रांसफार्मर से कॉपर और ऑयल पार कर ले गए चोर, कई गांवों की बत्ती गुल
Sun, 29 Dec 2024 02:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 29 Dec 2024 02:30 PM IST
सार
लखनऊ में चालू लाइन के बीच चोर ट्रांसफार्मर से कॉपर और ऑयल पार कर ले गए। इससे कई गांवों की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी लखनऊ में चोर बिजली चालू रहते ट्रांसफार्मर का कीमती सामान चोरी कर ले गए। इससे गांव की बत्ती गुल हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि 11 हजार वोल्ट की लाइन चालू थी। चोर ट्रांसफार्मर के अंदर से कॉपर और ऑयल पार कर ले गए।
विज्ञापन
मामला काकोरी कोतवाली क्षेत्र के खुर्मपुर पावर हाउस के ईंटगांव का है। सूचना मिली तो अधिकारियों के होश उड़ गए। बिजली इंजीनियरों ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। लेकिन, अब तक गांव की बिजली चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन