फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   these 17 private hospitals in lucknow also treat covid infected

सूची जारी: लखनऊ के इन 17 निजी अस्पतालों में भी होगा कोविड संक्रमित का इलाज

Sat, 17 Apr 2021 05:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 17 Apr 2021 05:45 PM IST
सार

यूपी सरकार की तरफ से लखनऊ के 17 निजी अस्पतालों की सूची जारी कर दी गई है, जहां इलाज की सुविधा उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
these 17 private hospitals in lucknow also treat covid infected
अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना वायरस का इलाज सरकारी अस्पताल के साथ ही अब निजी अस्पतालों में भी संभव हो गया है। योगी सरकार में कोरोना वायरस के इलाज के अब आपको सिर्फ सरकारी अस्पतालों पर ही निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। आयुष्मान भारत -प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी कोविड संक्रमित का इलाज किया जाएगा। सरकार की तरफ से लखनऊ के 17 निजी अस्पतालों की सूची जारी कर दी गई है, जहां इलाज की सुविधा उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग इन सभी निजी अस्पतालों में पीपीईटी किट,ऑक्सीजन, रेमेडिसिवर व अन्य दवाइयां उपलब्ध कराने में सहयोग करेगा। यही नहीं यहां भर्ती होने वाले सभी मरीजों की सूचना लखनऊ में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में उपलब्ध रहेगी। यह सभी निजी अस्पताल कोविड-19 संक्रमित रोगियों के इलाज के लिए फर्स्ट प्वाइंट ऑफ कॉन्टेक्ट की तरह कार्य करेंगे।
विज्ञापन


इन निजी अस्पतालों में मिलेगा इलाज
जिलाधिकारी लखनऊ की तरफ से जारी की गई सूची के आधार पर एंडवांस न्यूरो एंड जनरल हॉस्पिटल, एवन हॉस्पिटल, अपोलो मेडिक्स. कैरियर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल, फेहमिना हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ब्लड बैंक, ग्रीन सिटी हॉस्पिटल, जेपी हॉस्पिटल, किंग मेडिकल सेंटर, मां चंद्रिका देवी हॉस्पिटल, पूजा हॉस्पिटल एंड मल्टीस्पेशियिलिटी सेंटर, राजधानी हॉस्पिटल, संजीवनी मेडिकल सेंटर, श्री साईं लाइफ हॉस्पिटल, वागा हॉस्पिटल, विनायक मेडिकेयर हॉस्पिटल, विनायक ट्रामा सेंटर एंड हॉस्पिटल और सिप्स बर्न हॉस्पिटल शामिल है। इन सभी निजी अस्पतालों में कुल 405 बेडों की व्यवस्था है। जिनमें वेंटिलेटर के 45 और ऑक्सीजन के 360 बेड्स मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नोडल अधिकारी से कर सकते हैं संपर्क
जिला प्रशासन की तरफ से हर अस्पताल के नोडल अफसर का नाम और नंबर भी जारी कर दिया गया है। ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न आए। 

एंडवांस न्यूरो एंड जनरल हॉस्पिटल - डॉ. विनोद कुमार- 9415022002
एवन हॉस्पिटल-खुर्रम अतीक रहमानी- 9450374007
अपोलो मेडिक्स.- प्रमित मिश्रा- 8429029801
कैरियर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल- कर्नल डॉ. मोहम्मद एजाम-8318527150
फेहमिना हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ब्लड बैंक-सलमान खालिद- 9935672929
ग्रीन सिटी हॉस्पिटल-डॉ. विनीत वर्मा- 8400000784
जेपी हॉस्पिटल- आरवी सिंह- 9554936222
किंग मेडिकल सेंटर-डॉ. अभय सिंह- 9415328915
मां चंद्रिका देवी हॉस्पिटल- गायत्री सिंह- 9415020266
पूजा हॉस्पिटल एंड मल्टीस्पेशियिलिटी सेंटर-आशुतोष पांडेय-9670588871
राजधानी हॉस्पिटल- चंद्र प्रकाश दुबे-9415162686
संजीवनी मेडिकल सेंटर- सुनील कुमार सोनी- 8840466030
श्री साईं लाइफ हॉस्पिटल-योगेश शुक्ला- 9450407843
वागा हॉस्पिटल- संदीप दीक्षित- 9839165078
विनायक मेडिकेयर हॉस्पिटल- डॉ मनीष चंद्र सिंह- 9984735111
विनायक ट्रामा सेंटर एंड हॉस्पिटल- अमित नंदन मिश्रा- 9919604383

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed