{"_id":"663f1e203db7e8360205e2d0","slug":"there-will-be-qr-code-in-the-voting-slip-raebareli-news-c-101-1-rai1002-114287-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मतदान पर्ची में होगा क्यूआर कोड,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मतदान पर्ची में होगा क्यूआर कोड,
Sat, 11 May 2024 12:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 11 May 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। लोकसभा चुनाव में मतदाता पर्ची में बड़ा बदलाव किया गया है। इस बार मतदान पर्ची में क्यूआर कोड होगा। इससे मतदान करने से पहले वोटरों को मतदान बूथ और निर्वाचन से संबंधित जानकारी मोबाइल पर मिल जाएगी। इस व्यवस्था से मतदाताओं को मतदान करने में दिक्कत नहीं होगी।
लोकसभा चुनाव में वोटरों को मतदान में दिक्कत न हो और अधिक से अधिक मतदान हो सके, इसे लेकर व्यवस्था को हाईटेक किया गया है। पहली बार लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को मिलने वाली मतदाता पर्ची पर क्यूआर कोड रहेगा।
मतदाता मोबाइल पर इसे स्कैन करेंगे तो बूथ के साथ मतदाता पहचान पत्र और निर्वाचन आयोग की अहम जानकारी सामने होगी। इस व्यवस्था से मतदाताओं को पोलिंग स्टेशन पर नाम खोजने के झंझट का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं बूथ किस जगह पर और उसकी क्या संख्या है, इसकी पूरी जानकारी भी मिल सकेगी।
विज्ञापन
चुनाव एप बताएगा पोलिंग स्टेशन की स्थिति
निर्वाचन आयोग ने चुनाव एप को भी लांच किया है। इसके माध्यम से वोटर मतदान करने से पहले पोलिंग स्टेशन की स्थिति से वाकिफ हो सकेंगे। यह एप जीओ टैग से युक्त है जिससे मतदाताओं को बूथ पर भीड़ की भी जानकारी मिल सकेगी। मतदाताओं की सुविधा और पारदर्शिता को लेकर निर्वाचन आयोग ने कई व्यवस्थाएं की हैं। मतदाता पर्ची पर क्यूआर कोड होने से मतदाता इसे स्कैन कर मतदान संबंधी जानकारी बिना किसी परेशानी के ले सकेंगे।
-प्रफुल्ल त्रिपाठी, उप निर्वाचन अधिकारी