फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There will be a public holiday in UP on January 22, the government issued a government order

प्राण प्रतिष्ठा: यूपी में 22 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, सरकार ने जारी किया शासनादेश, पढ़िए पूरा ऑर्डर

Sat, 13 Jan 2024 08:31 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 13 Jan 2024 08:31 AM IST
सार

Public holiday in UP on January 22: प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान क्या-क्या बंद होगा सरकार ने इसे स्पष्ट कर दिया है। 

विज्ञापन
There will be a public holiday in UP on January 22, the government issued a government order
बीते दिनों सीएम ने अवकाश की घोषणा की थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या के राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। यहां तक कि सभी सरकारी कार्यालयों में भी अवकाश रहेगा। इससे संबंधित आदेश आज जारी हो गया है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को प्रदेश भर में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। वहीं, बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा शिक्षा विभाग की ओर से सभी शिक्षण संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने प्राण प्रतिष्ठा के दिन सामान्य व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अतिथियों की व्यवस्था के दिशा निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने 16 से 22 जनवरी तक हर मंदिर में राम संकीर्तन का आयोजन करने, 22 जनवरी की शाम को हर घाट, मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन करने और अयोध्या में सरयू घाट पर दीपोत्सव के बाद आतिशबाजी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने मंदिरों में स्क्रीन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दिखाने, सभी शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में 14 से 21 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। सभी दफ्तरों में 22 से 26 जनवरी तक सजावट और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य सचिव ने प्रत्येक टेंट सिटी में 10 बेड का प्राथमिक अस्पताल बनाने, बाहर से आने वाले चिकित्सकों के लिए आचार्य नरेंद्र देव विश्वविद्यालय एवं छात्रावास में ठहरने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी से अयोध्या आने वाले मार्गों को ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए हैं। इन मार्गों पर रामचरित मानस की चौपाई के होर्डिंग्स भी लगाए जाएंगे।


अयोध्या में 18 जनवरी से निर्माण कार्य बंद रहेंगे
मुख्य सचिव ने अयोध्या में निजी भवनों में 18 जनवरी से निर्माण कार्य नहीं कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भवन निर्माण का मलबा मार्गों से हटाने और अयोध्या व आसपास के इलाकों में प्रत्येक स्थान पर साफ सफाई के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed