Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There was a ruckus over the death of a patient in a private hospital

Lucknow News: निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर हुआ हंगामा

Fri, 16 May 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 16 May 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus over the death of a patient in a private hospital
सरोजनीनगर। बंथरा के प्रसाद हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को मरीज की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि मौत कि बाद अस्पताल प्रशासन ने मरीज को जिंदा बताकर वेंटिलेटर पर लिटाए रखा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक बीते रविवार को सरोजनीनगर के गहरू निवासी दीपक कुमार ने गांव के ही राकेश, बृजेश आजाद व प्रेम के अलावा अन्य तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दीपक का कहना था कि रविवार रात करीब 12 बजे उसके डाला से तार टूट जाने को लेकर सभी आरोपियों ने उसके घर पहुंचकर अभद्रता की। तब पीड़ित दीपक ने अगले दिन सुबह तार ठीक कराने को कहा था। आरोपियों ने गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


विरोध करने पर सभी ने दीपक के चाचा गोपाल (35) के सिर पर हमला कर दिया था, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। परिजनों ने गंभीर हालत में गोपाल को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां से ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह परिजनों ने उन्हें बंथरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने दोपहर 12 बजे उन्हें गोपाल की मौत की सूचना दी। इलाज के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये मांगे।  परिजनों का कहना था कि सोमवार शाम गोपाल की हालत अधिक बिगड़ गई थी। डॉक्टर ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था। आरोप लगाया कि गोपाल की मौत मंगलवार को हो गई थी। अस्पताल प्रशासन ने वसूली के लिए वेंटिलेटर पर लिटाए रखा था। बिना बिल अस्पताल ने शव देने से मना कर दिया। इससे परिजन अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। पुलिस ने बात करके परिजनों से अस्पताल प्रशासन को रुपये दिलाए। सरोजनीनगर पुलिस का कहना है कि अब इस केस में हत्या की धारा बढ़ाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed