फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   there people died in sepic tank in kanpur

देखते ही देखते तड़प कर मर गए दो भाई और मां, देखता रह गया मासूम

Fri, 26 Aug 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 26 Aug 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
there people died in sepic tank in kanpur
डेमो प‌िक - फोटो : डेमो फोटो

सबसे छोटे बेटे ने तीनों को अंदर पड़ा देख गांव में सूचना दी। टैंक में छेद कर गैस निकाली गई तब रस्सी के सहारे तीनों को बाहर निकालकर हैलट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


गांव निवासी मजदूर रामकुमार सविता गुरुवार की सुबह काम पर गया था। घर का सीवर टैंक बारिश के कारण भरा था। इस पर सुबह नौ बजे के आसपास मंझला बेटा अरविंद (22) घर के पास खेत में बने टैंक की सफाई करने केलिए उतर गया। 
विज्ञापन


भीतर जाने पर अरविंद को गैस के चलते बेचैनी महसूस हुई तो वह चीख पड़ा। उसे बचाने बड़ा बेटा कल्लू (24) भी टैंक में उतर गया। दोनों भाई जब कुछ देर तक बाहर नहीं निकले तो उनकी मां मालती (45) ने टैंक में झांककर देखा कि बेटे अंदर बेहोश पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रस्से से खींचकर ‌न‌िकाली लाशें

there people died in sepic tank in kanpur
सीवर टैंक - फोटो : amar ujala

मालती भी दोनों को बाहर निकालने के लिए टैंक में उतर गई। इसके बाद तीनों में से कोई बाहर नहीं निकला। सबसे छोटे बेटे नरेंद्र (10) ने जब तीनों को टैंक में पड़ा देखा तो चीख पड़ा। चीख सुन ग्रामीण पहुंचे लेकिन किसी की टैंक में उतरने की हिम्मत नहीं पड़ी। 

ग्रामीणों ने टैंक में छेद कर पहले उसकी गैस निकाली, फिर रस्से के सहारे तीनों को बाहर निकाला। तब तक एंबुलेंस और दमकल भी पहुंच चुकी थी। तीनों को हैलट भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम हाउस में विधायक मुनींद्र शुक्ला के अलावा एसडीएम सदर डीडी वर्मा और तहसीलदार अनिल कुमार भी पहुंचे और पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 30-30 हजार की मदद दिलाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed