फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   there is no written exam in police recruitment

खुशखबरीः पुलिस भर्ती में अब नहीं होगी लिखित परीक्षा

Sun, 29 Nov 2015 11:16 AM IST
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
there is no written exam in police recruitment

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर दोहराया है कि यूपी में पुलिस भर्ती में अब लिखित परीक्षा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मेरिट व फिजिकल टेस्ट के आधार पर युवाओं को पुलिस में नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन


सीएम शनिवार को अपने आवास पर 108 सेवा में 500 नई एंबुलेंस शामिल करने के मौके पर बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार जल्द ही सूबे में सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराएगी। मेडिकल कॉलेजों में भी सस्ती दवा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर 108 समाजवादी एंबुलेंस सेवा के बेड़े में 500 नई एंबुलेंस शामिल करने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने मंच से ही प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार से कहा कि वह सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम करें।मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर 500 नई एंबुलेंस को जिलों के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा ने काफी अच्छा काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस का इतना बड़ा बेड़ा किसी भी प्रदेश में नहीं है। सपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच यह बताना चाहिए कि यदि ये एंबुलेंस न होतीं तो क्या होता। सीएम ने कहा, अस्पताल कैसे बेहतर ढंग से काम करें, इसके लिए सरकार काम कर रही है।
सरकार ने विकास कार्यों में संतुलन बैठाया है।

मेट्रो ट्रेन शुरू की है तो गांव की गरीब महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन योजना भी शुरू की है। इसमें 45 लाख महिलाओं को पेंशन दी है। साइकिल सस्ती की तो साइकिल ट्रैक भी बनवा रहे हैं।

एक्सप्रेस-वे के साथ ही गरीब किसानों के लिए मंडियां भी बना रहे हैं। इससे किसानों को फसल का उचित मूल्य मिलेगा। नए मंत्रियों की जिम्मेदारी है कि वे इस बात पर ध्यान दें कि अस्पताल अच्छी तरह से चलें, सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो और सभी को दवाएं मिलें।

प्रचार करने वाले भी अब एक्सपोज हो गए हैं...

there is no written exam in police recruitment

मुख्यमंत्री ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि अब तो प्रचार करने वाले भी एक्सपोज हो गए हैं। जो काम कर रहे हैं, उन्हें जनता दोबारा मौका दे रही है। कल ही रतन टाटा आए थे, उन्होंने खुद प्रदेश सरकार के कार्यों की तारीफ की है।

बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने कहा 2017 में फिर सपा ही मुख्यमंत्री अखिलेश की अगुवाई में सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री ने जितना धन व संसाधन उपलब्ध कराया, उसी से स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर आई हैं। पिछली सरकार में स्वास्थ्य विभाग घोटालों का विभाग माना जाता था।

तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री तो आज भी जेल में हैं। मायावती का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि पुरानी मुख्यमंत्री भी घोटालों में लिप्त थीं। वे भी जेल जाएंगी। इससे पहले समाज कल्याण मंत्री राम गोविंद चौधरी, स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी, शिव प्रताप यादव व सुधीर कुमार रावत ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सरकारी आवास पर शनिवार को 108 समाजवादी एंबुलेंस सेवा के बेड़े में शामिल की गई 500 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed