फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There is no option other than to sell Air India, says Union Civil Aviation Minister Hardeep Singh Puri

एयर इंडिया को बेचने के अलावा अब कोई विकल्प नहीं : हरदीप पुरी

Wed, 28 Oct 2020 01:47 AM IST
Jeet Kumar सचिन मुद्गल, लखनऊ।
सचिन मुद्गल, लखनऊ। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 28 Oct 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
There is no option other than to sell Air India, says Union Civil Aviation Minister Hardeep Singh Puri
हरदीप सिंह पुरी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि एयर इंडिया को बेचने के अलावा अब कोई विकल्प नहीं है, यदि एयरलाइंस को बेचा नहीं गया तो इसे बंद करना पड़ेगा। मंगलवार को लखनऊ में अमर उजाला से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है, यहां पर श्रीलंका के राष्ट्रपति का पहला अंतरराष्ट्रीय विमान उतरेगा।

विज्ञापन


हरदीप पुरी ने बताया कि एयर इंडिया को हर रोज दस करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है। एयर इंडिया अब तक 60 हजार करोड़ रुपये के घाटे में चल रही है। उन्होंने कहा कि अब वे इस स्थिति में नहीं है कि बार बार वित्त मंत्री के पास जाकर एयरलाइंस को बचाने के लिए वित्तीय मदद मांगें।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट कहा कि एयर इंडिया को बेचना ही पड़ेगा, नहीं तो एयरलाइंस को बंद करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार अब एयर इंडिया को उसी खरीदार को बेचेगी जो उसे वर्तमान स्थिति में खरीदने को तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.80 लाख तक पहुंचा यात्रियों का आंकड़ा
हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि लॉकडाउन के बाद घरेलू उड़ानों से यात्रा करने वाले यात्रियों का आंकड़ा 1.80 लाख यात्री प्रतिदिन तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद इसकी संख्या लॉकडाउन से पहले वाली स्थिति में आ जाएगी।

महाराष्ट्र सरकार नहीं कर रही सहयोग
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि लॉकडाउन से पहले मुंबई स्थित एयरपोर्ट पर प्रतिदिन एक हजार घरेलू उड़ान होती थी। पांच सौ उड़ानें वहां पहुंचती थी, पांच सौ उड़ान वहां से देश के अन्य एयरपोर्ट के लिए होती थी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी मुश्किल से अब 300 उड़ानों की मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि जब तक मुंबई एयरपोर्ट पर एक हजार उड़ान नहीं होगी तब तक एयरलाइंस का उबरना मुश्किल है।

प्रधानमंत्री करेंगे कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन
हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है, वहां के लिए एक जर्मन टेंट भी मंगाया गया है जो जल्द लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चाहते हैं कि वहां से जल्द अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हो।

उन्होंने बताया कि कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री से कराया जाएगा। कुशीनगर में पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान लेकर श्रीलंका के राष्ट्रपति आएंगे।

अयोध्या और सोनभद्र में भी समय पर होगा काम
पुरी ने बताया कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट और सोनभद्र एयरपोर्ट का निर्माण भी जल्द कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि  सोनभद्र उनका नोडल जिला है, वहां के पर्यटन विकास के लिए भी वे प्रदेश सरकार के साथ मिलकर योजना बना रहे हैं।


ट्रेन के द्वितीय श्रेणी एसी से कुछ ही ज्यादा है प्लेन का किराया
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह मोदी सरकार में ही मुमकिन हुआ है कि ट्रेन के द्वितीय श्रेणी एसी कोच में एक बर्थ के किराए और प्लेन के किराए में अधिकतम पांच सौ रुपये का ही अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed