{"_id":"5f17f3118ebc3e63af6cb3ee","slug":"there-is-no-government-in-uttar-pradesh-says-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश में सरकार नाम की संस्था ही नहीं: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश में सरकार नाम की संस्था ही नहीं: अखिलेश यादव
Wed, 22 Jul 2020 01:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई संस्था ही नहीं है। अत्याचार, भ्रष्टाचार और अनाचार पर कोई नियंत्रण नहीं है। सर्वजन विरोधी भाजपा सरकार में न किसान सुरक्षित हैं और न सवर्ण, पिछड़े और अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के लोग। सुरक्षित है तो सिर्फ सत्ताधीशों का विशेष वर्ग, जिसे न कानून की परवाह है और न लोकलाज की।
विज्ञापन
अखिलेश ने आरोप लगाया कि जौनपुर में पुलिस की मौजूदगी में दबंगों ने अनुसूचित जाति के लोगों पर गोलियां बरसाईं। लाठी-डंडों से पीटा। कासगंज में दबंगों ने रेप किया और पुलिस ने पीड़िता के परिजनों का ही उत्पीड़न किया। गाजियाबाद में पत्रकार पर बदमाशों ने हमला किया। पत्रकार ने दो दिन पहले ही हमले की आशंका जताते हुए शिकायत की थी, पर पुलिस नहीं चेती।
विज्ञापन
भाजपा नेता शराब तस्करी में व्यस्त
सपा मुखिया ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच लोगों की मदद के बजाय शराब तस्करी में व्यस्त हैं। राज्य सरकार कोरोना महामारी के प्रति गंभीर नहीं है। बीस दिन से ज्यादा हो गए, चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक का पद खाली है। एंबुलेंस सेवा हांफ रही है। पैरामेडिकल स्टाफ की कमी है। महंगाई, बीमारी और सरकारी उदासीनता ने जिंदगी दूभर कर दी है।
विज्ञापन