फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There is heaven on earth, where the trees are lush

Lucknow News: धरती पर है स्वर्ग वहां, हरे-भरे हैं पेड़ जहां

Thu, 10 Aug 2023 07:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 10 Aug 2023 07:15 PM IST
विज्ञापन
There is heaven on earth, where the trees are lush
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रायबरेली। धरती पर है स्वर्ग वहां, हरे-भरे हैं पेड़ जहां। इसी संकल्प के साथ न्यू स्टैंडर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के संस्थापक डॉ. शशिकांत शर्मा पौधरोपण अभियान चाल रहे हैं। नगर क्षेत्र के सभी वार्डों को हरा-भरा बनाने के लिए पौधे लगाए जा रहे हैं। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

बृहस्पतिवार को शहर के वार्ड नंबर 6, 17, 2, 7, 3 एवं 5 में पौधारोपण अभियान चलाया गया। डॉ. शर्मा ने कहा कि पेड़ों की ठंडी छांव के नीचे बैठने का नजारा ही बहुत खास होता है। सड़कों के किनारे लगे पेड़ राहगीरों के लिए वरदान साबित होते हैं। गर्मियों में सूरज की तपती धूप से तो बारिश में भीगने से बचाते हैं। शहर को हरा-भरा बनाने ही उनका मकसद है, जिसे पूरा करने के लिए पौधरोपण करा रहे हैं। पौधरोपण में शत्रोह्न सोनकर, कपिल सोनकर, श्रवण कुमारी, अमर सिंह, जय वर्मा, आकाश चौधरी, बबली देवी, हीरालाल सोनी, गुरुदास प्रजापजि ने सहयोग किया। इस मौके पर धर्मेंद्र द्विवेदी, कमरुद्दीन आसिफ, अभिषेक मिश्रा, विनोद सिंह, सुरेश शर्मा, अनूप चौधरी, प्रकाश वर्मा, राजीव यादव, मो. आसिफ, सुमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed