{"_id":"5e7cc3638ebc3e77b539311e","slug":"there-is-42-patients-of-corona-positive-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोरोना के सात नए मरीज मिले, प्रदेश में अब तक कुल मरीजों की संख्या 45","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोरोना के सात नए मरीज मिले, प्रदेश में अब तक कुल मरीजों की संख्या 45
Thu, 26 Mar 2020 08:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू की लैब में हुई जांच में गुरुवार को सात नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें तीन लोग नोएडा, दो गाजियाबाद, एक आगरा व एक बागपत का है। नोएडा के तीन मरीजों में दो महिलाएं हैं। इसके साथ अब यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या 45 हो गई है।
विज्ञापन
उधर, राजधानी में लगातार छठे दिन किसी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। केजीएमयू में भर्ती सातों पॉजिटिव मरीजों की हालत ठीक है। पीजीआई में भर्ती कनिका कपूर की हालत भी पहले से बेहतर बताई जा रही है।
विज्ञापन
केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि नोएडा में भर्ती 21 वर्षीय युवती के साथ उसके संपर्क में आए परिवारीजनों के सैंपल भेजे गए थे। ये पॉजिटिव आए हैं। वहीं, दुबई से लौटे बागपत निवासी 32 साल के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी का इलाज जारी है।
विज्ञापन