फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thept in jugal kishor jwellars : relatives of main suspected

साजिशकर्ता सराफा कारोबारी के रिश्तेदारों ने भी बंद किए मोबाइल

Fri, 05 Mar 2021 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
thept in jugal kishor jwellars : relatives of main  suspected
लखनऊ। अमीनाबाद के जुगल किशोर ज्वैलर्स में चोरी के मुख्य साजिशकर्ता सराफा कारोबारी की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। सर्विलांस टीम ने उसके और करीबियों के नंबर की ट्रैकिंग शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सराफा कारोबारी ही नहीं उसके करीबी रिश्तेदारों ने भी अपने मोबाइल बंद कर दिये। एक दिन पहले कारोबारी की लोकेशन दिल्ली में मिली थी। पुलिस की दो टीमें वहां दबिश के लिए गई हैं।
विज्ञापन

जुगल किशोर ज्वैलर्स में चोरी की साजिश रचने वाले सराफ ा की तलाश में सर्विलासं सेल ने 24 घंटे में 27 मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल निकलवाए। इन मोबाइल नंबरों पर सराफा कारोबारी ने कई बार बात की है। यह बातचीत वारदात केखुलासे के बाद की है। जब वह राजस्थान केएक धार्मिक स्थल पर था। पुलिस ने इस शोरूम में सात करोड़ रुपये की चोरी करने में मशालची टोला निवासी शोएब, अंबरगंज का सबरुद्दीन अंसारी उर्फ शेरा और अंसारी अहमद को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इस घटना की साजिश सआदतगंज के एक सराफ ा ने ही रची थी। इस सराफ ा का नाम सामने आने पर शोरूम के मालिक अर्पित रस्तोगी भी अवाक रह गये थे। यह सराफ ा उनके शोरूम पर अक्सर आता था पर उन्हें पता ही नहीं चला कि वह काफी समय से उनके यहां रेकी कर रहा था। एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि फरार चोरों की तलाश में दो टीमें बाहर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed