{"_id":"676b87024c1ccdcec707789f","slug":"theft-saved-with-the-help-of-cctv-cameras-and-technology-in-lucknow-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: बंद मकान से आवाज आई- भाग जाओ, पुलिस आने वाली है... सकपकाए चोर उल्टे पांव भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: बंद मकान से आवाज आई- भाग जाओ, पुलिस आने वाली है... सकपकाए चोर उल्टे पांव भागे
Wed, 25 Dec 2024 09:46 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 25 Dec 2024 09:46 AM IST
सार
Theft in lucknow: लखनऊ में एक मकान मालिक से दूर रहकर भी अपने घर में चोरी बचाई। तकनीकी की मदद से ऐसा संभव हो पाया।
विज्ञापन
सीसीटीवी के जरिए बचाई चोरी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आप दूर रहकर भी तकनीक की मदद से अपने मकान और सामान को सुरक्षित करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। बंगलूरू में परिवार संग रह रहे बैंक अफसर के अलीगंज के बंद मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिये उन्हें अलर्ट मिला। उन्होंने अपने मोबाइल से घर में लगे स्पीकर से आवाज निकाली कि भाग जाओ पुलिस आने वाली है...। यह सुनते ही चोर उल्टे पांव भाग निकले।
विज्ञापन
अलीगंज सेक्टर-सी निवासी बैंक अधिकारी चेतन सोनकर का कुछ समय पहले बंगलूरू ट्रांसफर हो गया था। वह परिवार के साथ वहीं शिफ्ट हो गए। उनका अलीगंज स्थित मकान खाली पड़ा है। मकान में सीसीटीवी कैमरे और स्पीकर लगे हुए थे जो चेतन के मोबाइल से जुड़े हुए हैं। बीते चार दिसंबर की देर रात मकान में पांच चोर कुल्हाड़ी और बांके लेकर घुस गए। तभी इसका अलर्ट उनके मोबाइल पर आ गया।
विज्ञापन
फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस ः
चेतन ने मोबाइल पर फुटेज देखी तो उसमें चोर दिखे। उन्होंने कहा कि भाग जाओ पुलिस आने वाली है। यह सुनते ही चोर सकपका गए और भाग निकले। बैंक अफसर के फुफेरे भाई साहिल भारती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
यह करें कि सीसीटीवी कैमरा दे अलर्ट
घरों या प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगने पर हमें किसी तरह की गतिविधि होने पर अलर्ट मिल जाता है। इसके जरिये हम अपना काफी हद तक नुकसान होने से बचा सकते हैं। इसके लिए आपके सीसीटीवी कैमरे में इंटरनेट कनेक्शन होना आवश्यक है। फिर कैमरे को एक एप के जरिये मोबाइल से जोड़ना होगा। इसके बाद आपका सीसीटीवी कैमरा अलर्ट आपके मोबाइल पर भेजना शुरू कर देगा।