फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Theft in two houses and a shop

Lucknow News: दो मकानों और एक दुकान में चोरी

Fri, 24 Nov 2023 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Nov 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Theft in two houses and a shop
लखनऊ। उन्नाव के असोहा निवासी सुशील तिवारी आशियाना के रुचिखंड में किराए के मकान में पत्नी व बच्चों संग रहकर पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। 20 नवंबर को वह छठपूजा पर गांव गए थे। बुधवार को गांव से लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला। सुशील के मुताबिक ढाई लाख रुपये के गहने व 10 हजार नकदी चोरी हुई है। देवरिया निवासी रीता राव वजीरगंज के आगा मीर ड्योढ़ी में दो बेटियां संग किराए के मकान में रहती हैं। 17 नवंबर को वह छठ पूजा पर गांव गई थीं। 19 नवंबर को बेटियां भी गांव चली गईं। तभी घर में ताला तोड़कर घुसे चोर करीब चार लाख के गहने व 64 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। गाजीपुर की लक्ष्मणपुरी कॉलोनी स्थित प्रदीप द्विवेदी के जनरल स्टोर का मंगलवार रात शटर तोड़कर चोरों ने 7400 रुपये नकदी व 20 हजार रुपये का सामान उड़ा दिया। तीनों मामलों में संबंधित थानों में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed