{"_id":"66f50f3ba1006f56cd0a1e9c","slug":"theft-in-three-houses-of-three-villages-in-sultanpur-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: तीन गांव के तीन घरों में 10 लाख रुपये की चोरी, आबादी से दूर बसे घरों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: तीन गांव के तीन घरों में 10 लाख रुपये की चोरी, आबादी से दूर बसे घरों को बनाया निशाना
Thu, 26 Sep 2024 01:07 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, भदैंया (सुलतानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भदैंया (सुलतानपुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:07 PM IST
सार
सुल्तानपुर जिले के तीन गांव के तीन घरों में चोरों ने 10 लाख की चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने आबादी से दूर बसे घरों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
चोरों ने नकदी और जेवरात चुरा लिए।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर जिले के भदैंया कोतवाली देहात के अभियाकला, कुर्मियनवां और गोपालपुर गांव में घर के बाहर सो रहे लोगों का फायदा उठाकर चोरों ने तीन घरों में चोरी की। दीवार के सहारे घर में घुसकर बक्सा व आलमारी का ताला तोड़कर चोर करीब 10 लाख रुपये व जेवरात चुरा ले गए।
विज्ञापन
सुबह जानकारी होते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली देहात के अभियाकला निवासी सफाईकर्मी सुरेंद्र तिवारी के घर बुधवार की रात चोर दीवार के सहारे छत पर पहुंचे। छत से सीढी के जरिए आंगन में आए चोरों ने कमरे में रखे तीन लाख रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
सुरेंद्र के घर से दो सौ मीटर दूर कुर्मियनवां निवासी रामयश यादव के घर में भी चोर दीवार से छत पर चढकर कमरों मे घुसे। दोनों के घरों से लगभग सात लाख की चोरी हुई है। गोपालपुर गांव में चोरों ने त्रिलोकी मौर्या के घर को निशाना बनाया। इनके घर से जेवरात व 10 हजार रुपये चोरी हुए हैं। देहात कोतवाल सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन