{"_id":"697673e2fffd09bcdc004fcc","slug":"theft-in-the-house-of-former-mlas-relative-and-engineer-lucknow-news-c-13-knp1002-1576543-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पूर्व विधायक के रिश्तेदार और इंजीनियर के मकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पूर्व विधायक के रिश्तेदार और इंजीनियर के मकान में चोरी
Mon, 26 Jan 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चोरों ने गाजीपुर में पूर्व विधायक के रिश्तेदार के मकान से जेवर चोरी कर लिए। उधर, जानकीपुरम में एचसीएल में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर के मकान से चोरों ने आभूषण और नकदी पार कर दी। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं। पीड़ितों ने संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई है।
गाजीपुर के पटेलनगर निवासी भानू प्रकाश मिश्रा के मुताबिक, 19 जनवरी को वह उत्तराखंड रिश्तेदार पूर्व विधायक स्व. कमलेश शुक्ल के ब्रह्मभोज में गए थे। 22 जनवरी को उन्हें नौकरानी ने कॉल कर घर में चोरी होने की जानकारी दी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि 21 जनवरी की रात तीन लोगों ने वारदात की। इंस्पेक्टर राजेश मौर्य के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
उधर, चोरों ने जानकीपुरम के तिवारीपुर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर मंगल सिंह के घर का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण और 23 हजार रुपये चुरा लिए। मंगल सिंह 24 जनवरी की रात परिवार के साथ बीमार रिश्तेदार को देखने बाहर गए हुए थे। उन्हें अगले दिन घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने जब घर के पास स्थित पीजी हॉस्टल में लगे कैमरे को देखा तो उसमें दो युवक स्कूटी से बैग लेकर जाते दिखे। पीड़ित ने स्कूटी का नंबर भी पुलिस को सौंपा है। इंस्पेक्टर विनोद के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।