{"_id":"603955e28ebc3ee8f76611a7","slug":"theft-in-lala-jugal-kishor-jwellers-lucknow-news-lko566948118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीनाबाद में लाला जुगल किशोर ज्वैलर्स की दुकान में चोरी, गैस कटर से दरवाजा काटकर वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीनाबाद में लाला जुगल किशोर ज्वैलर्स की दुकान में चोरी, गैस कटर से दरवाजा काटकर वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन
अमीनाबाद में जुगल किशोर ज्वैलर्स की दुकान में चोरी के बाद शुक्रवार को जांच करती पुलिस व मौजूद कर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अमीनाबाद बाजार में थाना व डाकघर चौकी के बीच स्थित मशहूर कारोबारी लाला जुगल किशोर ज्वैलर्स एंड बैंकर्स की दुकान से चोरों ने बृहस्पतिवार देर रात लाखों का माल साफ कर दिया। पड़ोस की छत के रास्ते दुकान की चौथी मंजिल पहुंचे चोरों ने गैस कटर से दरवाजा काटा और फिर आराम से दुकान में रखे हीरे, सोने-चांदी के जेवरात व नकदी समेट कर निकल गए। वारदात की सूचना पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कार्रवाई का निर्देश दिया है।
फर्म के मालिक अरविंद उर्फ गुड्डू के मुताबिक वह बुधवार रात दुकान बंद कर घर चले गए। बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी थी। शुक्रवार सुबह 11 बजे कर्मचारियों के साथ दुकान के अंदर आए तो देखा लॉकर टूटा था और उसमें रखे हीरे व सोने के जेवरात सहित नकदी गायब थी। कुछ जेवरात फर्श पर पड़े थे। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी तो इंस्पेक्टर अमीनाबाद धर्मेंद्र सिंह यादव, डीसीपी पश्चिम देवेश पांडेय, एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव, एसीपी पंकज श्रीवास्तव पहुंचे और पड़ताल शुरू की। पुलिस कमिश्नर ने अरविंद से बातचीत के बाद दुकान का मुआयना किया। फॉरेंसिक व फिंगर प्रिंट यूनिट को भी बुलाया गया। खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, अमीनाबाद थाने, डीसीपी पश्चिम के अलावा एसटीएफ की एक टीम लगाई गई है। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक कारोबारी ने चोरी हुए सामान की कीमत अभी नहीं बताई है।
तीन दरवाजे काटकर अंदर घुसे चोर
चोर तीन दरवाजे काटकर दुकान में घुसे। वहां दीवार में लगी दो तिजोरियों को तोड़ने में नाकाम रहे। तीसरी तिजोरी को दीवार से तिरछा कर पिछले हिस्से को गैस कटर से काटा और नकदी व जेवरात बटोरे। तिजोरी काटते समय जले नोट, चांदी के सिक्के छोड़ गए। जेवरात के बॉक्स व उसे लपेटने वाला पेपर भी फेंक दिया। पुलिस ने इसके साथ मौके से गैस कटर, छोटा गैस सिलेंडर, वेल्डिंग वाला सिलेंडर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
20 कर्मचारियों से पुलिस की पूछताछ
पुलिस के मुताबिक चोर दुकान के हर कोने से वाकिफ थे। जिस तरह वारदात को अंजाम दिया, उससे साफ है कि इसमें किसी कर्मचारी या करीबी का हाथ है। पुलिस ने दुकान पर काम करने वाले 20 कर्मचारियों से पूछताछ कर सभी के मोबाइल नंबर व नाम-पते दर्ज कराए। वहीं, एक पखवारे से दुकान में आने वालों की जानकारी जुटा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
300 मीटर पर थाना, सोती रही पुलिस
अमीनाबाद थानाक्षेत्र का कुल दायरा दो से ढाई किमी है, जिसमें करीब सारा बाजार ही आता है। वहीं, घटनास्थल से थाने की दूरी मात्र 300 मीटर है। बावजूद इसके पुलिस सोती रह गई और चोर दुकान खाली कर गए। यह हाल तब है जब पुलिस की ओर से रोजाना 25 पुलिसकर्मियों की टीम गश्त पर रहती है। इतना ही नहीं पुलिस को जानकारी भी दूसरे दिन दोपहर 12 बजे तब लगी जब दुकान के मालिक ने सूचना दी, जबकि दुकान अमीनाबाद थाने व डाकघर पुलिस चौकी के बीच है।
इलाके से बखूबी परिचित थे शातिर
शातिर चोर इलाके से बखूबी वाफिक थे। पड़ोस के जिस मकान की छत के रास्ते वे दुकान की चौथी मंजिल पर पहुंचे वह विवाद के चलते काफी समय से सुनसान पड़ा है और खंडहर सा हो गया है। चोरों को इसकी जानकारी थी, तभी वे आसानी से अपना साथ गैस कटर, छोटा गैस सिलेंडर और वेल्डिंग वाला सिलेंडर ले जा सके। आसपास के लोगों ने बताया कि चार-पांच दिनों से खंडहर पड़े मकान को देखने कई लोग आ रहे थे। इनके साथ कुछ युवक मकान दिखाने आते। सभी अंदर से लेकर छत तक जाते थे। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज निकाली तो दुकानदार ने एक युवक पर संदेह जताया है। इसकी फोटो पुलिस कमिश्नर को सौंपी गई है।
बंद थे दुकान के अंदर लगे कैमरे
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक दुकान में 20 सीसीटीवी कैमरे हैं। हालांकि, बुधवार रात व्यापारी ने दुकान के साथ इन्हें भी बंद कर दिया था। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
महानगर की दुकान में भी हुई थी चोरी
अरविंद के मुताबिक एक साल पहले उनकी महानगर स्थित दुकान पर भी इसी तरह चोरी हुई थी। हालांकि, मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आज तक खुलासा नहीं हो सका। वहीं, व्यापारियों ने कानून मंत्री बृजेश पाठक से कार्रवाई की मांग की है। मंत्री से मिलने वालों में अमीनाबाद संघर्ष समिति के सदस्य अनिल बजाज, अशोक मोतियानी, सुरेश छबलानी, रविंद्र नाथ रस्तोगी, संजय चावला, प्रदीप अग्रवाल, अजय गुप्ता सहित थे।