{"_id":"66b5bb6aae852d546b010707","slug":"theft-in-a-village-of-hulaskheda-in-mohanlalganj-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोर लाखों का माल ले उड़े, सो रहे पति-पत्नी को कमरे में कर दिया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोर लाखों का माल ले उड़े, सो रहे पति-पत्नी को कमरे में कर दिया बंद
Fri, 09 Aug 2024 12:17 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनलालगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनलालगंज
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 09 Aug 2024 12:17 PM IST
सार
मोहनलालगंज के एक गांव में घर में घुसे चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। चोरों ने कमरे में सो रहे दंपत्ति का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया जिसके बाद दूसरे कमरे में रखी अलमारी व बक्शे का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन
घर का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस चौकी हुलासखेड़ा के गांव डाढा सिकंदरपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोर सो रहे दंपत्ति को कमरे मे बंदकर अलमारी में रखे लाखों रुपए के जेवरात व नगदी उठा ले गए। पड़ोसी के शोर मचाने पर चोर भाग निकले।
विज्ञापन
गांव के किसान संतोष यादव के घर के पीछे लगे दरवाजे को तोड़कर चोर घर में घुस आए। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने कमरे में सो रहे दंपत्ति का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया जिसके बाद दूसरे कमरे में रखी अलमारी व बक्शे का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन
चोरों ने अलमारी का लाकर तोड़कर उसमे रखे लगभग पांच लाख रूपए की कीमत के सोने चांदी के जेवरात व पंद्रह हजार रूपए निकाल लिए। वारदात के दौरान एक चोर छत पर निगरानी कर रहा था तभी पड़ोसी रामचंद्र की नजर उस पर पड़ गई और उसने शोर मचा दिया जिसके बाद चोर भाग निकले। इस बीच किसान दंपत्ति की नींद खुल गई लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके।
विज्ञापन
किसान ने पड़ोसी को फोनकर बुलाया तब वह बाहर आ सका। किसान ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। गांव के लोगों का आरोप है कि हुलास खेड़ा पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी इलाके में गश्त करने के बजाय चौकी पर सोते रहते हैं। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।