फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Theft at the home of a UPEIDA Chief General Manager and BJP leader.

Lucknow News: यूपीडा के मुख्य महाप्रबंधक व भाजपा नेता के घर में चोरी

Mon, 05 Oct 2026 02:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Theft at the home of a UPEIDA Chief General Manager and BJP leader.
लखनऊ। इंदिरानगर में यूपीडा के मुख्य महाप्रबंधक के बंद मकान से चोरों ने लाखों के जेवर चोरी कर लिए। वहीं, सरोजनीनगर में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के घर से आठ लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। दोनों पीड़ितों ने गाजीपुर और सरोजनीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन




इंदिरानगर सी-ब्लॉक निवासी कर्नल संजय सिंह यूपीडा में मुख्य महाप्रबंधक हैं। उन्होनें बताया कि एक माह पहले वह पत्नी के साथ चंडीगढ़ एक शादी में गए थे। कुछ दिन पहले देर रात लौटने पर उन्होंने देखा कि घर में लगी खिड़की की ग्रिल कटी हुई थी। कमरों में रखी दो अलमारियों से लाखों के जेवर और कपड़े गायब मिले। पीड़ित ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि चोर 15 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे उनके घर में घुसे और 12:30 बजे निकले। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन




वहीं, भाजपा मंडल अध्यक्ष सरोजनीनगर के राजकमल विहार कॉलोनी निवासी दीपक शाह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हैं। उनकी मां नीलम एक माह से मुजफ्फरपुर गई हुई हैं। रविवार सुबह दीपक ने दूसरी मंजिल पर अलमारी का लॉक टूटा पाया। भाभी सिप्पी ने बताया कि अलमारी से करीब 8 लाख रुपये के गहने चोरी हुए हैं। मामले की जानकारी पर भाजपा नेता ने सरोजनीनगर पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed