फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   theft after raky

टेंपो से रेकी कर बंद घरों को बनाते थे निशाना

Mon, 14 Jun 2021 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
theft after raky
लखनऊ। जानकीपुरम पुलिस ने रविवार को तीन शातिर चोरों को टेंपो, चोरी की बाइक, गहने व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। ये लोग टेंपो से घूमकर घरों की रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

जानकीपुरम इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह गौर ने बताया कि पुलिस टीम ने रविवार सुबह जानकीपुरम विस्तार के सलीम तिराहे से संजय यादव व मो. शरीफ निवासी सेक्टर छह, जानकीपुरम और मो. शबीब निवासी सलीम तिराहा, जानकीपुरम विस्तार को सोने व चांदी के गहने, टेंपो, चोरी की अपाचे बाइक, प्रेस कार्ड, चाबियों के गुच्छे, प्लास, पेचकस के साथ गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों से बरामद माल क्षेत्र के ही दो मकानों से चुराया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे टेंपो से घूमकर मकानों की रेकी करने के बाद चोरी करते थे। फिर टेंपो में ही चोरी का माल भरकर ले जाते थे। आरोपी संजय यादव पर पांच, मो. शरीफ पर तीन व मो. शबीब पर दो मुकदमे दर्ज हैं। तीनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

चाबी बनाने वालों ने नकदी-गहने उड़ाए
लखनऊ। हुसैनगंज में शनिवार को चाबी बनाने आए दो युवक अलमारी से 1.50 लाख रुपये की नकदी व गहने चुरा ले गए। पीड़ित ने हुसैनगंज थाने में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हुसैनगंज के जय नारायण रोड निवासी धीरज वाजपेयी ने बताया कि शनिवार को मोहल्ले में चाबी बनाने वाले दो युवक आए थे। इस पर उन्होंने अलमारी की चाबी बनाने के लिए दोनों को भीतर बुलाया। चाबी बनाने के दौरान दोनों ने धीरज का ध्यान भटकाकर अलमारी से डेढ़ लाख रुपये व सोने-चांदी के गहने पार कर दिए। वहीं दूसरी ओर शनिवार को कृष्णानगर के विजयनगर इलाके में राजेश कुमार सिंह के घर में चाबी बनाने आए युवकों ने भी जेवरात पार कर दिए। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed