फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Theft in businessma's house in BBD thana kshetra in Lucknow.

Crime in Lucknow: कारोबारी छठ मनाने गया था बिहार, बंद घर से लाखों के गहने ले उड़े चोर

Thu, 03 Nov 2022 02:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2022 02:54 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के बीबीडी थानाक्षेत्र में अपने पैतृक निवास छठ मनाने गए व्यवसायी के घर पर लाखों की चोरी हो गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन
Theft in businessma's house in BBD thana kshetra in Lucknow.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीबीडी थानाक्षेत्र के भरवारा स्थित गंगोत्री विहार फेज-2 कॉलोनी में मंगलवार देर रात दवा व्यवसायी सौरभ सिंह के घर में चोरों ने सोने व हीरे के लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। व्यवसायी पत्नी व एक बच्चे के साथ हफ्ताभर पहले पैतृक निवास गया (बिहार) में छठ मनाने गए थे।

विज्ञापन


वारदात आसपास के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। सालभर पहले भी बरामदे से चोर इन्वर्टर, बैटरी और गैस सिलेंडर ले गए थे, जबकि दूसरी बार घरवालों के जागने पर चोर भाग निकले थे। व्यवसायी के ड्राइवर का भाई रोज रात में घर की रखवाली के लिए सोता था। मंगलवार को उसने फोन करके बताया कि वह कहीं जरूरी काम से जा रहा है। इसलिए रात को नहीं रुक पाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान रात में दो चोर घर का ताला तोड़कर घुस गए। इस दौरान पड़ोसी देर रात ड्यूटी से लौटे। एक ही दीवार होने के चलते उन्हें अपने घर के अंदर से कुछ आवाज आई। यह देखने छत पर गए तब तक दो चोर सामने से ही गहने लेकर भाग रहे थे, जबकि उनका एक साथी कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटी बजाकर पता कर रहे घर में कोई है या नहीं
30 अक्तूबर को भी पड़ोस के ही घर में पांच चोरों ने रात सवा ग्यारह बजे घंटी बजाई, लेकिन, जैसे ही अंदर से लाइट जली तो भाग गए। ऐसी ही हरकत एक-दो और घरों में कर चुके हैं। यह घटना भी सीसीटीवी में कैद हुई है।


एक साल में 15 से ज्यादा चोरियां
गंगोत्री विहार फेज-2 में आए दिन चोरियां हो रही हैं। ढाई महीने पहले भी यहां तीन घरों में चोरियां हुई थीं। इस कॉलोनी में एक साल में 15 से ज्यादा बार अलग-अलग घरों में चोरियां हो चुकी हैं। कुछ घरों में तो दो से तीन बार चोरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed